ब्रेकिंग

बारातियों से भरी पिकअप पलटी, दो की मौत, कई घायल

प्रेमनगर स्वास्थ्य केंद्र में गर्भवती महिला से छेड़छाड़, आरोपी वार्ड बॉय गिरफ्तार

9 साल की मासूम से दादा ने की दरिंदगी

इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खाक, महत्वपूर्ण दस्तावेज सुरक्षित ​

कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 'ऐतिहासिक' वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल; फूँका केंद्र का पुतला

सूचना

: निर्वाचन कार्य में लापरवाही बरतने पर एक शिक्षक व एक सहायक शिक्षक निलंबित

Admin

Mon, Sep 10, 2018
राजेश सोनी सूरजपुर- प्रतापपुर विधानसभा क्षेत्रान्तर्गत आने वाले मतदान केन्द्रों का जिपं सीईओ संजीव कुमार झा ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्हांने पाया कि मतदान केन्द्रों में मतदाताओं का नाम सूची में जोड़ना, विलोपन करना एवं संशोधन करने का कार्य किया जा रहा है, किन्तु ग्राम पंचायत मदननगर के माध्यमिक शाला मदननगर में कार्यरत शिक्षक एलबी ठाकुर दयाल एवं प्राथमिक शाला मदननगर के सहायक शिक्षक एलबी द्वय रजत कुमार व अरविन्द भगत विद्यालय से अनुपस्थित मिले। अनुपस्थिति के कारण आगामी विधानसभा निर्वाचन मतदाता सूची संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य में अनावश्यक व्यवधान उत्पन्न हुआ है। मतदान केन्द्र में मतदाताओं का नाम लक्ष्य अनुरूप नहीं जोड़ा जा सका है। इनका उपर्युक्त कृत्य इनकों सौंपे गये कार्य में लापरवाही एवं उदासिनता को प्रदर्शित करता है। अवकाश स्वीकृत करने वाले माध्यमिक शाला मदननगर के प्रधान पाठक नोहर साय आंडिल्य को कारण बताओं सूचना पत्र तथा माध्यमिक शाला मदननगर में कार्यरत शिक्षक ठाकुर दयाल एवं प्राथमिक शाला मदननगर के सहायक शिक्षक द्वय रजत कुमार व अरविन्द भगत को जिला शिक्षा अधिकारी के प्रतिवेदन अनुसार निर्वाचन कार्य में लापरवाही पूर्वक कार्य किये जाने के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें