ब्रेकिंग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

एडवेंचर स्पोर्ट्स’बना पुरानपारा स्कूल, टपकती छत और गिरते प्लास्टर के बीच 38 मासूमों की 'साहसिक' पढ़ाई!

सूचना

: नेशनल लोक अदालत का आयोजन 14 जूलाई को

Admin

Wed, Jul 4, 2018
प्रवेश गोयल 
सूरजपुर-जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री डीएल कटकवार के निर्देशन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री शिव प्रकाश त्रिपाठी ने बताया है कि नेशनल लोक अदालत का आयोजन 14 जूलाई 2018 को किया जाएगा। लोक अदालत में बैंक ऋण, विद्युत, जल, एवं टेलीफोन के बकाया देयकों, तथा न्यायालय में लंबित राजीनामा योग्य अपराधिक प्रकरण, मोटर दुर्घटना दावा, परिवारिक विवाद, जिला न्यायालय में लंबित राजस्व प्रकरण, व्यवहार एवं प्रीलिटिगेशन प्रकरणों को आपसी समझौतें के माध्यम से निराकरण किए जाएंगे। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री त्रिपाठी ने बताया है कि यदि कोई प्रकरण न्यायालय में लंबित हो तो अवसर का लाभ उठाकर शीघ्र सुलभ न्याय प्राप्त कर प्रकरण का निराकरण कराया जा सकता है। जिला न्यायालय सूरजपुर में नेशनल लोक अदालत के प्रकरणों में निराकरण खण्डपीठों के पीठासीन अधिकारी के अतिरिक्त दो सदस्य मिलकर करेंगे। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिये जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सूरजपुर कार्यालय में या ग्राम पंचायतों में संचालित लीगल एक क्लींनिक में तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय के फोन नं0- 07775-266122 पर संपर्क कर सकते है। उक्त लोक अदालत में अधिक से अधिक लोग लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें