ब्रेकिंग

पटना (कोट) में 29 अक्टूबर से संभाग स्तरीय करमा नृत्य प्रतियोगिता, 26 तक पंजीयन

मौसी के घर आए दो मासूम भाइयों को निगल गई नदी, बचाने कूदे बाप-बेटे भी समाए; एक ही झटके में उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार

कलयुगी बेटे ने ली 70 वर्षीय पिता की जान, लात-घूंसों से पीटकर उतारा मौत के घाट,आरोपी गिरफ्तार

बासेन में 12 हाथियों का कहर, हर्राघाट में दो मकान क्षतिग्रस्त

सूरजपुर में नदी में डूबने से एक ही परिवार के चार लोगों की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम

सूचना

: नोनी सुरक्षा योजना अंतर्गत1429 बालिकाओं को मिलेगा 14 करोड़ 29 लाख रूपये...

Admin

Fri, Aug 11, 2023

सूरजपुर. छत्तीसगढ़ शासन की बालिकाओं के स्वर्णिम भविष्य हेतु संचालित महत्वाकांक्षी योजना नोनी सुरक्षा योजना अंतर्गत विगत 2 वर्षों में विशेष अभियान अंतर्गत 1429 पात्र बालिकाओं का चिन्हांकन कर उन्हें योजना से लाभान्वित किया गया है। पात्र बालिकाओं को 18 वर्ष पूर्ण करने के उपरांत उनके खाते में शासन के द्वारा 1 लाख रूपये प्रति बालिका के मान से कुल 14 करेाड़ 29 लाख रूपये प्रदान किये जायेंगे जो कि उनके स्वर्णिम भविष्य हेतु उपयोग में आयेगा। योजना 01 अप्रैल 2014 से लागू है। योजना का मुख्य उद्देश्य घटते बाल लिंगानुपात को तथा बालिकाओं के प्रति समाज में सकारात्मक सोच को बढ़ावा देना है। योजना अंतर्गत कोई भी बालिका जिसका जन्म 01 अप्रैल 2014 के बाद हुआ हो, छत्तीसगढ़ की मूल निवासी हो, गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले परिवार की हो के द्वारा लाभ प्राप्त किया जा सकता है। योजना अंतर्गत आवेदन जिला कार्यालय महिला एवं बाल विकास विभाग परियोजना कार्यालयों अथवा सीधे आंगनबाड़ी केन्द्रों के माध्यम से किया जा सकता है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें