ब्रेकिंग

के बीच प्यासा किसान; नवगई और मोहरसोप केंद्रों में पेयजल का भारी संकट

बारातियों से भरी पिकअप पलटी, दो की मौत, कई घायल

प्रेमनगर स्वास्थ्य केंद्र में गर्भवती महिला से छेड़छाड़, आरोपी वार्ड बॉय गिरफ्तार

9 साल की मासूम से दादा ने की दरिंदगी

इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खाक, महत्वपूर्ण दस्तावेज सुरक्षित ​

सूचना

: पण्डोनगर के राष्ट्रपति भवन में उत्साह पूर्वक सुना गया मुख्यमंत्री का लोकवाणी.... आदिवासियों की संस्कृति एवं परंपरा से है छत्तीसगढ़ की विशिष्ट पहचान...

Admin

Sun, Dec 8, 2019

सूरजपुर-मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मासिक रेडियो वार्ता लोकवाणी के प्रसारण आदिवासी विकास हमारी आस विषय पर आधारित लोकवाणी की पांचवी कड़ी का प्रसारण सुबह 10.30 बजे से 10.55 बजे तक सूरजपुर जिले के पण्डोनगर के राष्ट्रपति भवन में  सामूहिक रूप से सुना गया। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देश पर ग्राम पंचायत पण्ंडोनगर में मुख्यमंत्री की मासिक रेडियो वार्ता लोकवाणी की पांचवी कडी के प्रसारण को सुनने के लिए व्यापक व्यवस्था की गई थी। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अश्वनी देवांगन, अपर कलेक्टर एस.एन. मोटवानी, सूरजपुर जनपद पंचायत मुख्यकार्यपालन अधिकारी वेद प्रकाश गुप्ता, उपेन्द्र तिवारी, रमेश चंद्र सोनकर, श्रीमति सुखोबाई सरपंच पण्डोनगर, बनारसी पण्डो पण्डोसमाज के अध्यक्ष, स्कूली छात्र-छात्राओं एवं ग्रामीण जनो ने उत्साह पूर्वक श्री बघेल के लोकवाणी कार्यक्रम की पांचवी कडी का श्रवण किया। यह लोकवाणी कार्यक्रम आज इसलिए भी खास है क्योंकि पण्डोनगर में विशेष पिछड़ी जनजाति पण्डो निवासरत हैं और लोकवाणी कार्यक्रम के माध्यम से वो भी अपनी विकास के नये आयाम खोज पाएंगे। जिसमें मुख्यमंत्री ने शासन द्वारा चलाये जा रहे विभिन्न विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। आदिवासी विकास के संबंध में पूछे गये सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि हमने तेंदूपत्ता संग्रहण मजदूरी को 2500 रू. से बढ़ाकर 4000 रू. प्रति मानक बोरा कर दिया है, ताकि आम लोगों की आमदनी में तुरंत और सीधी बढ़ोत्तरी हो जाए। मुख्यमंत्री ने श्री बघेल ने कहा कि संस्कृति और परम्पराएं हमारी मां के समान हैं, जो हमारा रास्ता तय कर देती हैं कि आगे की ओर कैसे जाना है। उन्होंने कहा कि हमारी नई औद्योगिक नीति, ‘गढ़बो नवा छत्तीसगढ़’ की मूल भावना पर आधारित है। नई उद्योग नीति के माध्यम से सीधे आगामी 5 सालों का लक्ष्य और कार्ययोजना सामने रख दिया है कि वर्ष 2024 का छत्तीसगढ़ कैसा होगा। शाासन के प्रयासों से आदिवासी अंचलों के विकास में तेजी आएगी साथ ही रोजगार के अवसर में बढ़ोत्तरी होगी।


मुख्यमंत्री ने श्री बघेल ने कहा कि आदिवासी अंचलों में 2 किलो आयोडीन युक्त नमक निःशुल्क तथा 5 रू. प्रति किलो की दर से प्रोटिनयुक्त चना दिया जा रहा है। रियायती दरों पर शक्कर तथा बस्तर संभाग में बीपीएल परिवारों को 2 किलो गुड़ निःशुल्क दिया जा रहा है। गैर अनुसूचित ग्रामीण क्षेत्रों में बीपीएल परिवारों को केरोसीन की पात्रता बहाल की गई है। इसके साथ ही हाट बाजार में चिकित्सा सुविधा दी गई है, ताकि जो लोग अस्पताल नहीं पहुंच पाते थे, उन्हें बाजार आने पर अस्पताल की सुविधा मिल सके। उन्होंने कहा कि मुझे खुशी है कि ‘सुपोषित छत्तीसगढ़ अभियान’ जैसे कार्यक्रम लोक अभियान बनकर आदिवासी अंचलों में लोगों की जुबान पर चढ़ गए हैं। लोकवाणी के नियमित श्रोता श्री आगरदास पण्डो ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए बताया कि सरकार धरातल पर रहकर जनहितैशी कार्यों में लगी है। हमारी परम्पराएं एवं संस्कृति का संरक्षण एवं संवर्धन कर रही है। इसके लिए हम सब भूपेश सरकार धन्यवाद देते है। उन्होंने कहा कि पण्डोनगर के प्रत्येक व्यक्ति को शासन की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है जिससे सभी खुश है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें