ब्रेकिंग

के बीच प्यासा किसान; नवगई और मोहरसोप केंद्रों में पेयजल का भारी संकट

बारातियों से भरी पिकअप पलटी, दो की मौत, कई घायल

प्रेमनगर स्वास्थ्य केंद्र में गर्भवती महिला से छेड़छाड़, आरोपी वार्ड बॉय गिरफ्तार

9 साल की मासूम से दादा ने की दरिंदगी

इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खाक, महत्वपूर्ण दस्तावेज सुरक्षित ​

सूचना

: पण्डो आदिवासी समाज को गुमराह करने का आरोप...अलग अलग थाने मे दर्ज हुई शिकायत

Admin

Sun, Dec 8, 2019

पप्पु जायसवाल

बिहारपुर:- यह आरोप पण्डो आदिवासी समाज द्वारा लगाया गया है। मिली जानकारी के अनुसार डाक्टर रामविजय शर्मा द्वारा पण्डो समाज के कुछ चंद व्यक्तियों को बरगलाकर भारत पण्डो आदिवासी समाज का एक संगठन बनाया गया है। जिसका रजिस्ट्रेशन भी नही हुआ है। कथित डाक्टर ने यह शोध किया है कि महाकवि कालीदास पण्डो जाति के थे और उनका जन्म सरगुजा जिले के उदयपुर विकासखंड मे मृगाडांड़ नामक गाँव मे 15 नवंबर को हुआ था। सरगुजा जिले के रामगढ़ पहाड़ी मे रहकर मेघदूत नामक पुस्तक का लेखन किया गया था। वे स्थानीय पण्डो समाज के लोगों के सांथ मिलकर पिछले चार वर्षों से 15 नवंबर को महाकवि कालीदास जी का जन्मदिन मनाया जाता है। इस जन्म दिन के दिन ही शराब और बकरा का सेवन तीन दिन तक जमकर कराया जाता है।
पण्डो समाज ने नहीं माना कालीदास जी को पण्डो...

पण्डो समाज के मुखिया विनोद कुमार पण्डो के अनुसार बताया गया कि हमने गत दो दिसंबर को पण्डो समाज का प्रान्तीय सम्मेलन किया गया जिसमे समाज के जानकार और बुजुर्गो से चर्चा किया गया कि क्या महाकवि कालीदास जी पण्डो थे? यदि थे तो उनका वंशज कहां हैं? वे कौन से गोत्र के थे? यदि वे पण्डो थे तो एक भी पुस्तक का लेख अपने समाज की दुर्दशा के लिए क्यों नहीं लिखे| आज तक हमारा समाज शिक्षा से वंचित क्यों रहा, इस विषय पर गहन चर्चा कर यह निर्णय लिया गया कि महाकवि कालीदास जी पण्डो जाति के नहीं थे। हमारे समाज को रामविजय शर्मा द्वारा गुमराह कर भटकाया जा रहा है। हम समाज की करूरीतियों और नशा मुक्ति जैसे मुद्दों पर समाज को सचेत करने का काम कर रहे हैं और वे समाज को गुमराह कर शराब, बकरा और अन्य नशीली पदार्थों को परोस रहे हैं जो सही नहीं है।
कौन हैं रामविजय शर्मा...

डाक्टर रामविजय शर्मा वर्तमान मे जांजगीर चांपा के बागबहरा तहसील मे नायब तहसीलदार के पद पर पदस्थ हैं। तीन चार वर्ष पहले वे सरगुजा जिले के उदरपुर तहसील मे पदस्थ थे। और वहीं से समाज को शराब पिलाकर अपमानित करना शुरू कर दिये।


सभी जिला पुलिस मुख्यालय सहित अलग अलग जगहों मे हुई शिकायत...

पुलिस अधीक्षक सूरजपुर, पुलिस अधीक्षक सरगुजा, अजाक्स थाना व पुलिस कप्तान सरगुजा संभाग रेंज तथा उदयपुर थानें मे पण्डो समाज के लोग लिखित शिकायत किये हैं। समाज के लोगों का आरोप है कि डाक्टर शर्मा जी द्वारा समाज को गुमराह कर गलत रास्ते ले जा रहे हैं। हमारे समाज का कबिला आज भी स्वस्थ,शिक्षा जैसे जन कल्याणकारी योजनाओं से अनभिज्ञ है। समाज की स्थिति को देखते हुए राज्य शासन ने उन्हें विशेष पिछड़ी जनजाति माना है। उनके सर्वांगीण विकास के लिए सरकार कई योजनाऐं चलाकर विकास के मुख्य धारा से जोड़ रही है। ऐसे मे जानकारों को समाज के तबके के लोगों का सहयोग ना करके शराब पिलाना, बकरा काटना, जैसे कई घिनौना कार्य कर समाज को अपमानित करने का काम किये हैं जो समाज के हित में नहीं है। हम प्रशासन से मांग करते हैं कि ऐसे लोगों को  जल्द कानूनी कार्रवाई होना चाहिए नहीं हम मजबूरन आन्दोलन करने मजबूर हो जाएंगे। अलग अलग थानों मे शिकायत करने हेतु समाज के प्रान्तीय अध्यक्ष श्री विनोद कुमार पण्डो, उपाध्यक्ष श्री शिवराम पण्डो, सचिव श्री देवचंदराम पण्डो, विशेष पिछड़ी जनजाति के प्रान्तीय अध्यक्ष श्री उदय कुमार पण्डो, संभागीय अध्यक्ष श्री नधीरथ पण्डो व समाज के सर्व श्री बनारसी पण्डो, ब्रिजेश पण्डो, संतोष पण्डो, श्यामलाल पण्डो, जगदम्बा पण्डो सहित अन्य लोग भारी संख्या मे उपस्थित रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें