: पत्रकारो ने फहराया तिरंगा......... रेस्ट हाउस परिसर में किया ध्वजारोहण....
Admin
Wed, Jan 27, 2021
सूरजपुर-देश प्रेम की भावना को दिल में समेटे जिला मुख्यालय के कलमकारो ने 26 वे गणतंत्र दिवस के अवसर पर संतोष सोनी व नौशाद अहमद ने रेस्ट हाउस परिसर में ध्वजारोहण किया। इसके उपरांत सभी पत्रकारो ने राष्टृीय गान गाये गये और भारत माता की जय के नारे लगाये साथ ही गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देकर अमर जवानो को याद किया गया और मिष्ठान वितरण किया गया। कलमकार संतोष सोनी व नौशाद अहमद ने सभी समी पत्रकारो का उत्साह वर्धन किया व और देश प्रेम के साथ अच्छे कार्य करने का संकल्प किया गया। अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के जिलाध्यक्ष राजेश सोनी ने सभी पत्रकारो को एक जुट होकर बेहतर कार्य करने की बात कहते हुये कोरोना काल में स्वयं को सुरक्षित रखते हुए अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निरंतर निर्वहन करने साथ ही उल्लेखनीय कार्य करने वाले पत्रकारो को संस्था की ओर से जल्दी ही प्रशस्ति पत्र पदान करने की बात कही।इस दौरान विरिष्ठ पत्रकार नरेद्र जैन, अनवर खान, दिलशाद अहमद, अजय सोनी, एजाज अहमद,ईमाम हसन, सीपी साहु, जानी,कौशलेन्द्र यादव,शमरोज खान,अमीर खान,सुभाष गुप्ता,नीरज साहु,रामजी साहु,हासिम खान, विष्णु कसेरा, अफजल खान सहित प्रदीप अवस्थी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन