ब्रेकिंग

उल्लंघन पर प्रशासन सख्त, संयुक्त टीम ने वसूला ₹3260 का जुर्माना

पचिरा में पंचमुखी हनुमान जी की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न, श्रद्धालुओं ने लिया कुरीतियों को त्यागने का संकल्प

ओड़गी सेंट्रल बैंक में एक माह से 'मैनेजर' की कुर्सी खाली, भीषण गर्मी में दर-दर भटक रहे ग्रामीण और कर्मचारी

तिलसिवा में ट्रक और बाइक की भीषण भिड़ंत, युवक की मौके पर ही मौत

कोरिया सीमा पर मानवता शर्मसार: शिव मंदिर में मिली दो माह की लावारिस मासूम, जांच में जुटी पुलिस

सूचना

: पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने पत्रकार सुरक्षा समिति के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा....

Admin

Fri, Nov 19, 2021

पप्पू जायसवाल

सूरजपुर. प्रदेश में पत्रकार सुरक्षा कानून की लड़ाई को लगातार जारी रखे अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति छत्तीसगढ़ ने सरकार को इस शीत कालीन सत्र पर विधानसभा में कानून को लागू करने की मांग को लेकर प्रदेश स्तरीय जिला,ब्लॉक में पत्रकारों द्वारा ज्ञापन सौंपा जा रहा है जिसमे बिलासपुर,सूरजपुर,गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला मुख्यालय सहित ब्लाक बिहारपुर में ज्ञापन सौपा गया.अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति छत्तीसगढ़ ने ज्ञापन के माध्यम से मुख्यमंत्री को छत्तीसगढ़ में पत्रकार सुरक्षा कानून की पुरानी मांग को याद दिलाया गया. छत्तीसगढ़ शासन द्वारा रिटायर्ड हाईकोर्ट जज के नेतृत्व में समिति का गठन कर ड्राफ्ट तैयार कर लिया गया है जिसे समिति द्वारा शासन को सौप दिया और सरकार ने दावा आपत्ति हेतु वेब साइड में भी अपलोड भी कर दिया. विधानसभा सत्र आते गए और निकलते गए पर सरकार द्वारा विधानसभा में चर्चा कराकर पास कराने की रुचि नही दिखाई. ढाई साल से ज्यादा गुजर गए पर सरकार अपना वादा पूरा करते हुए नही दिख रही है, अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति छत्तीसगढ़ ने सरकार से अनुरोध है किया है कि अब विलंब नही करते हुए पत्रकार सुरक्षा कानून को विधानसभा में 13 दिसम्बर से शुरू होने वाले शीत कालीन सत्र पर चर्चा कर कानूनी रूप दिया जाये.जिसे 13 दिसम्बर के पहले शीत कालीन सत्र में पत्रकार सुरक्षा कानून ड्राफ्ट को रखे जाने की घोषणा कर दी जाए जिससे पत्रकार जगत में सरकार के प्रति जो अविश्वास है उसे विश्वास हो सके. अन्यथा अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति छत्तीसगढ़ को प्रदेश के पत्रकार साथियों के साथ मुख्यमंत्री हाउस के सामने धरना प्रदर्शन करने के लिये मजबूर होगा जिसकी सम्पूर्ण जवाबदारी आपकी होगी.

बिलासपुर जिला मुख्यालय में गोविन्द शर्मा प्रदेश अध्यक्ष, राकेश परिहार राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, महफूज खान राष्ट्रीय महासचिव,उतपल्सेन गुप्ता प्रदेश कोषाध्यक्ष, अमित सन्तवानी प्रदेश सचिव. सूरजपुर जिलामुख्यालय में राजेश सोनी जिलाध्यक्ष , उपाध्यक्ष ओ.पी.तिवारी, ओंकार पांडेय, अख्तर खान, पप्पू जायसवाल,आमिर खान,शमरोज खान. गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिलामुख्यालय में गुड्डू फारुखी,अरविंद बनाफर,दीपक गुप्ता, रविशंकर,प्रशांत डेनियल,विकास गुप्ता,तपेश्वर चंद्रा. ब्लाक बिहारपुर से ब्लाक अध्यक्ष रमेश गुप्ता,जगरनाथ सोनी,अशोक जायसवाल,तुलसी यादव,कन्हैया साहू ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा है.

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें