: परिवहन अधिकारी की मनमानी….देवस्थल जाने वाली सडक मार्ग में अवरोध खड़ा किया….
Admin
Sat, Feb 27, 2021
राजेश सोनी
सूरजपुर- जिले के परिवहन विभाग के जिम्मेदार अधिकारी कर्मचारी की अदूरदर्शिता लापरवाही नादिरशाही से ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त है.परिवहन विभाग ने नमदगिरी के लोगो की उस सड़क को रोक दिया है जिसमे वे अपने इष्टदेव की पूजा अर्चना करने जाते थे. जिससे ग्रामीण बेहद खफा है.ग्रामीणों ने कलेक्टर को एक लिखित आवेदन देकर रास्ता दिलाने की मांग की है.गौरतलब है कि जिला परिवहन विभाग का कार्यालय ग्राम पंचायत नमदगिरी में है और जिला परिवहन विभाग ने गत दिनो कार्यालय का सीमाकंन किया और बिना सोचे विचारे नमदगिरी ग्राम पंचायत के देव स्थली जाने के मार्ग को अवरुद्व करते हुये सीमेंट के पोल लगा दिया. जिससे ग्रामीण नाराज है. सरपंच सहित ग्रामीणो ने इस संबंध में कलेक्टर को दिये शिकायत मे बताया कि अवरुद्व किये गये सडक को गाम पंचायत ने रोजगार गारंटी के तहत वर्षो पुर्व बनाया गया था. उक्त सडक से ग्राम देवता जोगी मण्डली जाने का रास्ता है. जिसे अवरुद्ध कर उनकी भावनाओं को ठेस पहुचाने जैसा है. ग्रामीणो को देव स्थली आने जाने में दिक्कतो का सामना करना पड रहा है जबकि लोक प्रायोजनार्थ निर्मित सडक जिला परिवहन कार्यालय के भूमि आबंटने से पहले का है जिसे बंद अवरुद्ध किये जाने से ग्रामीण परेशान हलाकान है. उक्त सडक से लगे अवरोध को तत्काल हटाने की मांग कलेक्टर से की है. ग्राम नमदगिरी निवासी धर्म जागरण के जिला संयोजक देवेन्द्र पाण्डेय ने बताया कि जिला परिवहन अधिकारी के कृत्य से हम सभी को तकलीफ हुआ है बिना किसी से पुछे देव स्थली को जाने वाले सडक मे अवरोध लगाकर घेर लिया गया है अगर सात दिवस के अंदर अवरोध नही हटाया गया तो नमदगिरी ग्राम पंचायत के ग्रामीण के साथ धर्म जागारण के सभी सदस्य परिवहन कार्यालय को घेराव कर धरने में बैठ जायेेगे।
हमे कुछ नही पता
इस संबंध में जिला परिवहन अधिकारी अतुल असैय्या ने बताया कि तहसीलदार के द्वारा सीमांकन कर उन्हें जो जानकारी दी गई थी उस आधार पर हमने घेराव करा दिया है. किसी को तकलीफ है तो क्या किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन