ब्रेकिंग

कलयुगी बेटे ने ली 70 वर्षीय पिता की जान, लात-घूंसों से पीटकर उतारा मौत के घाट,आरोपी गिरफ्तार

बासेन में 12 हाथियों का कहर, हर्राघाट में दो मकान क्षतिग्रस्त

सूरजपुर में नदी में डूबने से एक ही परिवार के चार लोगों की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम

5 दिनों से लापता युवक की तलाश, भटगांव थाने में दर्ज हुई गुमशुदगी

20 लाख के कर्जदार परिचित ने पैसों के लालच में की थी हत्या, आरोपी गिरफ्तार

सूचना

: पशु चिकित्सा विभाग पशुधन में संक्रमण रोग के रोकथाम के लिये कर रहा सतत मॉनिटरिंग

Admin

Fri, Sep 22, 2023

सूरजपुर.     जिले के पशुधन किसी संक्रमण बीमारी का शिकार न बने इसके लिए पशु चिकित्सा विभाग द्वारा जिले में सतत मॉनिटरिंग कार्य किया जा रहा है। जिसके लिये जिला स्तर पर टीम का गठन किया गया है। इसके तहत टीम द्वारा प्रतापपुर नगर एवं आसपास ग्रामों में पहुंचकर कृषकों के घर-घर जाकर पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। परीक्षण के दौरान तीन नग पशु आंशिक रूप से बीमार पाए गये। जिनका उपचार किया गया तथा रोकथाम हेतु जानकारी प्रदान की गई।      भ्रमण के दौरान चिकित्सा दल के समक्ष किसी भी पशुओं की मौत अभी तक नहीं हुई है। आने वाले सात दिनों तक चालित पशु चिकित्सा इकाई द्वारा प्रभावित ग्रामों में सतत रूप से भ्रमण कर उपचार कराने के कार्य किया जायेगा। भविष्य में मवेशियों में किसी भी प्रकार के रोग के लक्षण दिखने पर संबंधित, तत्काल पशुधन विकास विभाग के निकटतम संस्था को सूचित कर सकता है। गठित टीम में जिला स्तर से डा. विशाल प्रसाद, विकासखंड स्तर के डा. निकिता कुजुर, करमचंद, कुमारी आरती मानिकपुरी शामिल है।
   

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें