ब्रेकिंग

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन, सांसद चिंतामणि महाराज होंगे मुख्य अतिथि

2 साल से शोपीस बने हैं करोड़ों के BSNL टावर

कोर्ट से लौट रहे ग्रामीण की दिनदहाड़े चाकू मारकर हत्या; एक आरोपी गिरफ्तार, 4 फरार

प्रेम विवाह के 15 साल बाद पति ने दी बेरहमी की हदें पार, बाल काटकर दी जान से मारने की धमकी

घोषणा विष्णुदेव साय की, भुगत रहे किसा, डेढ़ साल बाद भी बिहारपुर बैंक शाखा का अता-पता नहीं

सूचना

: पहली बरसात ने खोल दी नगर पालिका की पोल

Admin

Tue, Jun 12, 2018
एक घंटे की बरसात में नगर पालिका कार्यालय समेत जगह- जगह बनी जल भराव की स्थिति सिविल कॉलोनी में कई घरों में घुसा बरसात का पानी प्रवेश गोयल सूरजपुर- सोमवार को सूरजपुर में करीब 1 घंटे तक जमकर बरसात हुई, इस एक घंटे की झमाझम बारिष ने नगर पालिका के आपदा प्रबंधन की पोल खोलकर रख दी। खुद नगर पालिका कार्यालय के सामने प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी इतना पानी भर गया कि लोग नगर पालिका कार्यालय तक नहीं पहुंच पा रहे थे, इसी प्रकार नगर के विभिन्न वार्डां में जल भराव की स्थिति का सामना जनसामान्य को करना पड़ा। गौरतलब है कि मानसून से पूर्व नगर पालिका के द्वारा जल भराव की स्थिति को रोकने के लिए व्यापक प्रबंध करने का दावा किया जा रहा था, जगह- जगह नई नालिया बनाई गई लेकिन इन उपायों से भी जगह- जगह जल भराव को नहीं रोक पाये। स्थिति यह थी कि महज एक घंटे की बरसात में सिविल कॉलोनी, अग्रसेन वार्ड के भट्ठापारा, नावापारा समेत अन्य स्थानों पर बरसात का पानी एकत्रित होकर लोगों के घरों में घुसने लगा। जिसे काफी मषक्कत के बाद निकाला जा सका। स्वयं नगर पालिका कार्यालय परिसर से पानी निकालने के लिए नगर पालिका को जेसीबी मषीन लगानी पड़ी। चार साल में भी सिविल कॉलोनी का नहीं हुआ निदान विगत 4-5 वर्षों से अग्रसेन वार्ड स्थित सिविल कॉलोनी में जल भराव की समस्या स्थायी रूप से बनी हुई है, जनदर्षन, लोक सूराज समेत विभिन्न मंचों पर इस समस्या के निराकरण के लिए आवेदन दिये गये लेकिन नगर पालिका के द्वारा इस दिषा में ठोस पहल नहीं किये जाने के कारण बरसात के दिनों प्रति वर्ष बरसात का पानी लोगां के घरों में घुस जाता है। नगर पालिका द्वारा नाली निर्माण जो कराई गई है उसे मूल नाली से नहीं जोड़ने के कारण यह समस्या इस वर्ष भी लोगों के लिए सिर दर्द बनी हुई है। समय रहते इसका निराकरण आवष्यक है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें