ब्रेकिंग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

एडवेंचर स्पोर्ट्स’बना पुरानपारा स्कूल, टपकती छत और गिरते प्लास्टर के बीच 38 मासूमों की 'साहसिक' पढ़ाई!

सूचना

: पाइप लाइन बिछाने के लिए खोदे गए गड्ढे बने हुए हैं लोगों की जान के लिए आफत

Admin

Sun, Jul 29, 2018
प्रवेश गोयल
सूरजपुर-सूरजपुर के सभी 18 वार्डों और आसपास के 6 ग्राम में पाइप लाइन बिछाने हेतु खोदे जा रहे गड्ढों ने लोगों की मुसीबत बढ़ा दी है रिंग रोड ऒर कनेक्टिविटी वाले सभी मार्गों में खोदे गए गड्ढे जानलेवा साबित हो रहे हैं पाइप लाइन बिछाने का काम करने वाली निर्माण एजेंसी ने इन गड्ढों को भरने और आवागमन को व्यवस्थित करने के लिए कभी गंभीरता नहीं दिखाई ऐसे में लोगों का आक्रोश पनपने लगा है।
गौरतलब है कि नगर पालिका क्षेत्र के 18 वार्डों और आसपास के 6 ग्रामों में पेयजल आपूर्ति हेतु पानी टंकियों का निर्माण किया जा रहा है और सभी वार्डों में नई पाइप लाइन बिछाई जा रही है पाइप लाइन बिछाने हेतु सभी जगह खोदे गए गड्ढे बरसात के कारण खोखले हो गए हैं इन गड्ढों में पानी के भर जाने से हुए दलदल से आवागमन जानलेवा साबित हो रहा है इन गड्ढों में दोपहिया और चार पहिया वाहनों का फंस जाना आम बात है। गड्ढों के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं इसकी चिंता ना तो नगरपालिका कर रही है और ना ही पीएचई विभाग जबकि निविदा नियमानुसार गड्ढों को खोदकर उसमें पाइप डालने के उपरांत निर्माण एजेंसी द्वारा ही उसे पूर्व की भांति व्यवस्थित करना होता है ठेकेदार ने पाइप तो डाल दिए और मिट्टी भी पाट दी लेकिन पिचिंग ना होने से मिट्टी अंदर की ओर धस गई हैं और ये गड्ढे जानलेवा बन गए हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें