ब्रेकिंग

ब्रांडेड शोरूमों के भ्रामक प्रचार के खिलाफ सराफा व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, 'समान नीति' और सख्त नियमों की मांग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

सूचना

: पिता के डाट से नाराज बालिका हुई गायब.. पुलिस ने खोजकर परिजनों के सपुर्द किया...

Admin

Sat, Jul 22, 2023

सूरजपुर. दिनांक 19/07/2023 को थाना जयनगर क्षेत्र निवासी एक महिला तथा एक व्यक्ति ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि 17 जुलाई को उनकी नाबालिक पुत्री घर से बिना बताए कहीं चली गई है। दोनों की रिपोर्ट पर पृथक पृथक धारा 363 भादसं. के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया। मामले की सूचना पर पुलिस अधीक्षक सूरजपुर आई कल्याण एलिसेला ने पूरी संवेदनशीलता और गंभीरतापूर्वक अपहृत बालिकाओं की पतासाजी कर जल्द दस्तयाब करने के निर्देश थाना प्रभारी जयनगर को दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शोभराज अग्रवाल के मार्गदर्शन में जयनगर पुलिस के द्वारा लगातार मामले की विवेचना करते हुए नई तकनीक की मदद से दोनों नाबालिक बालिकाओं को अम्बिकापुर से दस्तयाब किया है। पूछताछ पर दोनों ने बताया कि घरेलू बात को लेकर नाराज होकर रिश्तेदार के यहां अम्बिकापुर चले गए थे। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी जयनगर शिवकुमार खुटे, एएसआई वरूण तिवारी, प्रधान आरक्षक अशोक साहू, आरक्षक सोनू सिंह, विकास मिश्रा, राजकुमार पासवान व महिला आरक्षक प्रमिला कुजूर सक्रिय रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें