: पुरुष नसबंदी शिविर का आयोजन...10 पुरूषों के हुआ सफल ऑपरेशन...
Admin
Wed, Dec 4, 2019
अंकित सोनी
उदयपुर:- पुरुष नसबंदी पखवाड़ा के उपलक्ष्य में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उदयपुर में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर पीएस सिसोदिया के द्वारा पुरुष नसबंदी ऑपरेशन किया गया। विकासखंड उदयपुर के ग्राम भदवाही रामनगर बकोई करौंदी घाटबर्रा लक्ष्मणगढ़ मरेया राजबंधा गांव के लाभार्थियों का एनएसवीटी ऑपरेशन किया गया । इस दौरान कुल 10 एनएसवीटी ऑपरेशन सफलता पूर्वक किये गये, जिसमे विकास खंड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर आसाराम जयन्त, बी ई टी ओ शंकर राम पैकरा, नर्सिंग सिस्टर कुमारी पॉलिना केरकेटा, एम पी एस आर डी यादव, बीपीएम भानेश गौरव, एमटीएस श्रवण श्रीवास एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी शामिल रहे|
विज्ञापन
विज्ञापन