ब्रेकिंग

फाइलें छोड़, विधायक जी की भक्ति में 'सुर' मिलाने लगे अधिकारी!"

ऑफिसर कॉलोनी में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, दो बाइक भी बरामद

100 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में बंधे

शासकीय महाविद्यालय चांदनी बिहारपुर में विश्व रेड क्रॉस दिवस पर कार्यशाला संपन्न

उल्लंघन पर प्रशासन सख्त, संयुक्त टीम ने वसूला ₹3260 का जुर्माना

सूचना

: पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा में नौकरी लगाने के नाम पर धोखाधड़ी...आरोपी गिरफ्तार...

Admin

Wed, Apr 26, 2023

सूरजपुर. पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा में नौकरी लगाने के नाम पर 2 लाखो की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को लटोरी पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पूरा मामला वर्ष 2017-18 का है चौकी क्षेत्र के ग्राम छत्तरपुर निवासी दलगर राम के साथ आशाराम से पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा में नौकरी लगाने के नाम पर अरविन्द पाण्डेय ने दिनांक 09.02.21 को क्रमशः 1,50,000 रूपये एवं 1,30,000 रूपये, कुल 2 लाख 80 हजार रूपये नगद लिया था. जब दोनों का सलेक्शन पुलिस आरक्षक भर्ती में नहीं हुआ तो अरविन्द से पैसा वापस मांगने पर इसे 45 हजार रूपये व आशा राम को 20 हजार रूपये वापस किया. शेष राशि का चेक दलगर राम के नाम पर दिया, पर खाता में पर्याप्त रकम नहीं होने के कारण भुगतान नहीं हुआ। नौकरी लगाने के नाम पर धोखाधड़ी करने शिकायत  दिनांक 21.09.22 को किया था जिस पर पुलिस ने धारा 420 भादसं. के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया।
जाच उपरांत आरोपी फरार हो गया था. जिसे लटोरी पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर अम्बिकापुर में घेराबंदी कर फरार आरोपी अरविन्द पाण्डेय पिता स्व. अगस्त पाण्डेय उम्र 45 वर्ष निवासी बौरीपारा अम्बिकापुर को पकड़ा। पूछताछ पर आरोपी ने जुर्म स्वीकार कर रकम खर्च कर देना बताया जिसे विधिवत् गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें