ब्रेकिंग

के बीच प्यासा किसान; नवगई और मोहरसोप केंद्रों में पेयजल का भारी संकट

बारातियों से भरी पिकअप पलटी, दो की मौत, कई घायल

प्रेमनगर स्वास्थ्य केंद्र में गर्भवती महिला से छेड़छाड़, आरोपी वार्ड बॉय गिरफ्तार

9 साल की मासूम से दादा ने की दरिंदगी

इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खाक, महत्वपूर्ण दस्तावेज सुरक्षित ​

सूचना

: पुलिस की विभागीय जाँच& मनमानी जाँच....बहुचर्चित पुलिस हिरासत में पंकज बेग के मामले में पुलिस की विभागीय जाँच पर पीड़ित पक्ष ने लगाये आरोप...

Admin

Fri, Jul 17, 2020

राजेश सोनी
सूरजपुर-सरगुजा संभाग का बहुचर्चित मामला पुलिस हिरासत मे पंकज बेक की मौत के मामले मे विभागिय जांच मे बयान देने सूरजपुर पहुचे मृतक की पत्नी रानू बेग सहित गवाह इमरान ने पुलिस के विभागिय जांच पर सवाल खडे किये है,पुलिस अधिक्षक को दिये आवेदन मे मृतक की पत्नी व गवाह ने बताया कि पुलिस की विभागिय जांच ना होकर मनमानी जांच पुलिस कर रही है| नोटिस मिलने पर नियत तिथि पर उपस्थित हुये तो वही पहले से मौजुद इस मामले के आरोपी वहा बैठे मिले जो उन्हे बयान देते समय उन्हे आंख दिखाकर डराया गया यहा तक कि आरोपी विनित दुबे ने उनसे बहस कर टोकाटाकी तक कर डाले और कम्प्यूटर आपरेटर को अपने पक्ष मे ही लिखने को बोला रहा था| जिससे से वे भयभीत और स्तब्ध है उन्होने ने बताया कि पहले भी आरोपियो द्वारा विभिन्न माध्यमो से मुझे और मेरा साथ देने वालो को डराया धमकाया जा रहा था और विभागिय जांच मे फिर से पुनवृति हो गई जिससे वे डरी सहमी हुई है| स्व0 पंकज बेग की पत्नी रानू बेग ने इस संपूर्ण मामले मे उचित कार्यवाही करने के साथ लिखित मे बयान देने की गुहार लगाई है| गौरतलब है कि जून 2019 को कथित चोरी के मामले मे पंकज बेग को पुलिस हिरासत मे लिया गया था और पुलिस हिरासत के दौरान बेहरमी से पिटाई किया गया था,उसके दुसरे दिन उसकी संदिग्ध परिस्थिति मे फासी से लटका शव मिला, कई जांच होने के बाद भी आज भी पिडित पक्ष न्याय की आस लगाये दरदर भटक रहे है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें