ब्रेकिंग

के बीच प्यासा किसान; नवगई और मोहरसोप केंद्रों में पेयजल का भारी संकट

बारातियों से भरी पिकअप पलटी, दो की मौत, कई घायल

प्रेमनगर स्वास्थ्य केंद्र में गर्भवती महिला से छेड़छाड़, आरोपी वार्ड बॉय गिरफ्तार

9 साल की मासूम से दादा ने की दरिंदगी

इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खाक, महत्वपूर्ण दस्तावेज सुरक्षित ​

सूचना

: पुलिस के खुलासे पर उठ रहे सवाल...मोहल्ले वासिओ ने कोतवाली पुलिस कर्रवाही किया संदेह...

Admin

Sun, Dec 9, 2018

सूरजपुर-चार दिसबंर की सूबह नगर के बड़कापारा के चेरवापारा में वही के 45 वर्षीय अधेड़ व्यक्ति की लाश लहुलुहान हालत में आरोपी हेंमत चेरवा के घर के बगल मिला था। पुलिस ने कत्ल का आरोपी हेंमत चेरवा को ही बनाकर 302 के तहत जेल दाखिल तो कराकर फाईल बंद कर मामले में इतिश्री तो कर लिया। वही पुलिस के द्वारा जो बयान प्रेस में जारी किया गया था, वह तथ्य चैका देने वाला था, जिससे नाराज आरोपी के परिजन ही नही बल्कि समूचा वार्ड हेंमत चेरवा की माता का संबंध मृतक के साथ जोड़कर हत्या करना बताया गया। जिससे क्षुब्ध होकर आज आरोपी के परिजन सहित वार्ड के समस्थ लोग पुलिस अधीक्षक कार्यालय व कोतवाली पहुॅचकर ज्ञापन सौपा सौंपते हुए बताया कि कथित हेंमत चेरवा पूर्णत निर्दोष है, पुलिस हड़बडा कर फाईल बंद करने का प्रयास किया!

उल्लेखनीय है कि गत 04 दिसबंर की सूबह मृतक लालसाय बरगाह उम्र 45 वर्ष की हत्या धारदार हथियार से किया गया था। और उसका शव आरोपी हेंमत चेरवा के घर के बगल में लहुलुहान हालत में पड़ा मिला था। पुलिस ने हथियार स्वरूप टांगी भी आरोपी के आलू के बगीचें से मिलना बताया। जिसे वार्डवासी व आरोपी के परिजन इस बात से सहमत नही है। आज वार्ड के दर्जनों से भी ज्यादा लोग पुलिस अधीक्षक कार्यालय व कोतवाली पहुॅचकर ज्ञापन सौपतें हुए बताया कि मृतक लालसाय के परिजन व आरोपी के परिजन सहित वार्डवासी हेंमत चेरवा को लालसाय का हत्यारा मानना स्वीकार नही कर रहें है। वही हेंमत की माता एवं मृतक के बीच जो संबंध पुलिस बता रही है, इससे वार्डवासी सहित दोनो परिजनो के बीच पुलिस के खिलाफ संदेह उत्पन्न हो रहा है। ज्ञापन में यह भी बताया कि उक्त अंधें कत्ल की गुत्थी को सूरजपुर पुलिस के द्वारा सुलझाने में असमर्थ रहनें पर निर्दोष हेंमत चेरवा को जबरन आरोपी बनाया गया है। वार्डवासी व आरोपी के परिजनों ने एसपी को ज्ञापन सौपते हुए मांग की है कि लालसाय हत्याकांड की जांच उच्च स्तरीय टीम या अन्य थानें के अधिकारियों से कराया जाना न्याय हित में होगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें