ब्रेकिंग

ब्रांडेड शोरूमों के भ्रामक प्रचार के खिलाफ सराफा व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, 'समान नीति' और सख्त नियमों की मांग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

सूचना

: पुलिस के नाम पर किसान हुआ ठगी का शिकार....

Admin

Thu, Jun 3, 2021

सूरजपुर. जिले में लॉकडाउन में अवैध कारोबार करने वालो की बहार है आपदा में अवसर का लाभ चोर उठाईगीरों भी उठा रहे है.ग्राम सिरसी के पास एक किसान को बसदेई पुलिस का जवान बन कर एक युवक ने 49 हजार रुपए का चपत लगा दिया है.बताया गया है कि सुंदरपुर का रघुवीर नाम का किसान गुरुवार को भैयाथान के सहकारी बैंक से धान की जमा राशि 49 हजार आहरित कर बाइक से अपने एक मित्र के साथ वापस घर आ रहा था तभी सिरसी के पास पीछे से बाइक से आ रहा युवक ओवर टेक कर गाड़ी रुकवाया और बोला कि झोला में गांजा रखे हो दिखाओ ओर चलो बसदेई चौकी प्रभारी बुला रहे है. इससे भयभीत किसान झोला ईमानदारी से दिखा दिया और पुलिस चौकी चलने को तैयार हो गया. बाइक से आगे युवक और पीछे किसान बसदेई चौकी के लिए चले पर इस बीच फिल्मी स्टाइल में पुलिस चौकी पहुँचने से पहले युवक गायब हो गया. किसान जब पुलिस चौकी पहुँचा और युवक को नदारत पाकर उसका माथा ठनका जब उसने पुलिस को पूरी कहानी बताई तो समझते देर नही लगा कि किसान के मेहनत पर युवक ने पानी फेर दिया है. किसान के अनुसार न तो उसकी गाड़ी में नम्बर था और कोरोना में मास्क लगाने के बहाने चेहरा भी पूरी तरह ढके हुए था इससे वो चेहरा भी नही देख पाया. किसान ने बताया कि मसीरा तक तो वह साथ था पर वहां से उसकी गति बढ़ती गई और देखते ही देखते किसान की आखों से ओझल हो गया.अब किसान की शिकायत पर बसदेई पुलिस उस युवक को तलाश रही है जो उसके नाम पर गच्चा दे गया.
क्षेत्र में अक्सर इस तरह की घटनाये होती रहती है कई बार पुलिस के जवान भी अपराधिक प्रवृत्ति के लोगो को पुछताछ करने व मामले की सेटिंग के लिये थाना चैकी ना ले जाकर अन्यंत्र ले जाकर पुछताछ के बहाने मामले को रफादफा कर दिया जाता है तो वही कई बार बेगुनाह लोगो को भी झुठे मामले में थाना चैकी ले जाकर अपराध दर्ज कर दिया जाता है जिससे ग्रामीणो में इस बात का भय बना रहता है आज की घटना में भी शातिर ठग ने भी पुलिस के क्रियाकलापों का सहारा लेकर ठगी कर ली.

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें