: पुलिस के संरक्षण मे पनप रहा है अवैध कारोबार...प्रदेश में बदहाल कानून व्यवस्था-भाजपा जिलाध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल
Admin
Mon, Oct 18, 2021
सूरजपुर-प्रदेश में अवैध नशीले पदार्थों की तस्करी का कारोबार पुलिस के संरक्षण मे पनप रहा है समूचा प्रदेश बदहाल कानून व्यवस्था से त्रस्त है विश्राम गृह मे आयोजित प्रेस वार्ता मे भाजपा जिलाध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल ने सरकार पर जमकर हमला बोला. श्री अग्रवाल ने आरोप लगाया कि जब से छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार आई है भूमाफिया, रेत माफिया, कोल माफिया बडे पैमाने पर सक्रिय है लेकिन पिछले कुछ दिनों से तस्करों व मजहबी आतंकियों ने जिस तरह पूरे प्रदेश में आतंक मचाया है ,गंभीर चिंता का विषय है सूबे के मुखिया गांधी परिवार की तुष्टिकरण मे लगे उन्हें प्रदेश की जनता की समस्याओं से कोई सरोकार नही है शांति के टापू छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ समय से ऐसी घटनाएं हो रही जैसा इससे पहले कभी नही देखा गया. कवर्धा की घटना या जशपुर जिले के पत्थलगांव मे गांजा तस्कर द्वारा धार्मिक जूलूस पर जिस तरह गाड़ी चलाकर श्रद्धालुओं को मारा गया तथा घायल किया गया पूरा प्रदेश शर्मसार है पूरे प्रदेश मे कानून व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक है कांग्रेस समर्थित व संरक्षित तस्करों के हौसले बुलंद है तथा लोग शराब गांजा व गौ तस्करी से जुड़े हैं छत्तीसगढ़ की जनता ने भूपेश बघेल को चुना है लेकिन कभी दिल्ली तो कभी लखीमपुर में व्यस्त मुख्यमंत्री को पत्थलगांव की घटना का कोई सुध नही लिए सिर्फ पीडित परिवार को मुआवजा की घोषणा कर घायलों का ईलाज नही करा रहे हैं उन्होने कहा कि भाजपा यह मांग करती है कि सरकार कवर्धा व पत्थलगांव मामले की न्यायिक जांच कराए तथा पत्थलगांव मामले मे पीडित परिवार को पचास लाख के बजाय एक करोड़ मुआवजा दिया जाए तथा सिलगेर प्रकरण में पीडित परिवार को मुआवजा दिया जाए. श्री अग्रवाल ने जिले में अवैध कारोबार सहित गौ तस्करी से जुड़े पुलिस के करतूतों का पोल खोला और विभाग दागी कलंकित संलिप्त अधिकारी को कारवाही करने के बजाए संरक्षित कर पुरस्कार देने में लगी है. इस दौरान शहर मंडल अध्यक्ष अजय अग्रवाल, जिला कार्यालय मंत्री राजेश्वर तिवारी मौजूद रहे.
विज्ञापन
विज्ञापन