ब्रेकिंग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

एडवेंचर स्पोर्ट्स’बना पुरानपारा स्कूल, टपकती छत और गिरते प्लास्टर के बीच 38 मासूमों की 'साहसिक' पढ़ाई!

सूचना

: पुलिस ने बिना रजिस्ट्रेशन नंबर के 599 वाहनों पर की एम.व्ही.एक्ट की कार्यवाही

Admin

Sun, Jul 29, 2018
प्रवेश गोयल  सूरजपुर- जिले में बिना रजिस्ट्रेशन नंबर व बिना नंबर प्लेट के चल रहे दो पहिया वाहन चालकों पर पुलिस ने एम.व्ही.एक्ट के तहत् कार्यवाही करते हुए 1 लाख 40 हजार रूपये का समन शुल्क वसूला है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मेघा टेंभुरकर के मार्गदर्शन में शनिवार को जिले की पुलिस ने बिना रजिस्टेªशन नंबर व बिना नंबर प्लेट के चल रहे 599 वाहन चालकों पर एम.व्ही.एक्ट के तहत् कार्यवाही की है। साथ ही पुलिस ने बिना रजिस्टेशन नंबर व बिना नंबर प्लेट के वाहन न चलाने, वाहनों में रजिस्ट्रेशन नंबर गाईड लाईन के अनुसार स्पष्ट लेख कराने, घुमावदार अक्षरों का उपयोग न करने की अपील की है। साथ ही मोटर सायकल चलाते समय हेलमेट का उपयोग करने, शराब का सेवन कर वाहन न चलाने, ड्राईविंग लायसेंस व वाहन के कागजात साथ में रखने, वाहन चलाते समय मोबाईल पर बात न करने, तेज गति से वाहन न चलाने, थकान या तनावग्रस्त होने पर ड्राईव न करने के साथ ही गलत साईड से ओवरटेक न करने एवं ट्रेफिक नियमों के पालन करने की समझाईष दी है। इस कार्यवाही में जिले के समस्त थाना-चैकी, यातायात प्रभारी एवं अन्य पुलिस स्टाफ देर शाम तक भिगते बारिष में सक्रिय रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें