ब्रेकिंग

गुरुजी ‘महुआ रस’ के नशे में धरती माता की गोद में लीन, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा!

हाथ आगे, नीयत पीछे; कसम खाकर बोले— 'भ्रष्टाचार मुक्त देश बनाएंगे'

पटना (कोट) में 29 अक्टूबर से संभाग स्तरीय करमा नृत्य प्रतियोगिता, 26 तक पंजीयन

मौसी के घर आए दो मासूम भाइयों को निगल गई नदी, बचाने कूदे बाप-बेटे भी समाए; एक ही झटके में उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार

कलयुगी बेटे ने ली 70 वर्षीय पिता की जान, लात-घूंसों से पीटकर उतारा मौत के घाट,आरोपी गिरफ्तार

सूचना

: पुलिस ने 15 स्थाई-गिरफ्तारी वारंट किए तामील...

Admin

Mon, Dec 5, 2022

सूरजपुर. पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू के निर्देश पर थाना-चौकी की पुलिस के द्वारा लगातार स्थाई-गिरफ्तारी वारंटों की तामिली हेतु अभियान चलाई जा रही है। अपराधों की रोकथाम एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु लगातार स्थाई/गिरफ्तारी वारंट तामिल करने के निर्देश सभी थाना-चौकी प्रभारियों को दिए थे. भटगांव पुलिस ने 3 स्थाई वारंटी व 4 गिरफ्तारी वारंट एवं थाना जयनगर पुलिस ने 1 स्थाई व 7 गिरफ्तारी वारंटी तामील कर वारंटी को माननीय न्यायालय में पेश किया है। वारंटियों की धरपकड़ के अभियान में थाना भटगांव पुलिस ने एक ही दिन में वन प्राणी अधिनियम व चोरी के मामले में 3 स्थाई वारंटी राम बहादूर, वीरभद्र व राकी को पकड़ वारंट तामील किया है। इसी प्रकार अलग-अलग मामलों में 4 गिरफ्तारी वारंट तामील किया है। इसी क्रम में थाना जयनगर पुलिस ने 1 स्थाई व 7 गिरफ्तारी वारंट तामील किया है। इन सभी वारंटियों को माननीय न्यायालय में पेश किया गया। वारंटियों की तामिली हेतु पुलिस की टीमें लगातार दबिश में लगी है। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी भटगांव शरद चन्द्रा, थाना प्रभारी जयनगर सुभाष कुजूर, एसआई बीएम गुप्ता, सी.पी.तिवारी, एएसआई विरेन्द्र यादव, प्रधान आरक्षक पवन सिंह, आरक्षक मनोज जायसवाल, रजनीश पटेल, संतोष जायसवाल, गिरिजा शंकर, ताराचंद यादव, जगत पैंकरा, भुनेश्वर पाटले, प्रहलाद पैंकरा, नौशाद व महिला आरक्षक आशा लकड़ा सक्रिय रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें