: पुलिस महकमे के प्रदर्शन से ऐसा क्या हुआ कि आला अधिकारी देर रात करते रहे मीटिंग
Admin
Tue, Jun 19, 2018
परिजनों के प्रदर्शन से परेशान हुआ पुलिस महकमा पुलिस कर्मचारियों को मिल रही कार्यवाही की धमकी देर रात तक चली पुलिस के आला अधिकारियों की बैठक
प्रवेश गोयल सूरजपुर-पुलिस कर्मचारियों के परिजनों के द्वारा 11 सूत्री मांगों को लेकर किए गए प्रदर्शन और सौंपा गया ज्ञापन के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप का माहौल रहा देर रात तक पुलिस अधीक्षक पुलिस अधिकारियों की बैठक लेते नजर आए सूत्रों की माने तो आंदोलनकारी परिवार की पहचान कर उनके विरुद्ध कार्रवाई करने की बात सामने आ रही है।
गौरतलब है कि मंगलवार को जिले के पुलिस कर्मचारियों के परिवार जनों ने कलेक्टर परिसर में प्रदर्शन करते हुए 11 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा था और यह मांग की गई थी कि अन्य कर्मचारियों की तरह उन्हें सप्ताह में 1 दिन अवकाश दिया जाए ताकि अपने बच्चे और परिवार वालों को समय देने का अवसर मिले, कम वेतन में अधिक समय तक ड्यूटी करवाने से पुलिस परिवार को परेशानी का सामना करना पड़ता है ऐसे ही 11 सूत्रीय मांगों को लेकर उन्होंने मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा था इस आंदोलन के बाद पुलिस के आला अधिकारी सकते में नजर आए सूत्रों के हवाले से यह बात सामने आई कि जिन पुलिस परिवार ने प्रदर्शन में हिस्सा लिया था उनकी पहचान आला अधिकारियों के द्वारा कराई जा रही ह ऒरै उनके विरुद्ध कार्यवाही करने की बात भी की जा रही है । इस विषय को लेकर देर शाम पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस अधीक्षक सभी थाना चौकी प्रभारियों के साथ मीटिंग करते नजर आए। पुलिस परिवार के द्वारा किए गए प्रदर्शन को विभाग द्वारा गंभीरता से लिया जा रहा है । गृह मंत्री ने भी अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं करने और उनके विरुद्ध कार्रवाई करने की बात की है जिससे पुलिस महकमे में संघर्ष की स्थिति दिखाई दे रही है।
[caption id="attachment_580" align="alignnone" width="300"]
?[/caption]
*एडिशनल एसपी ने नकारी कार्रवाई की बात* देवलोक से चर्चा करते हुए जिले की एडिशनल एसपी मेघा टेम्भुरकर ने बताया कि किसी भी पुलिसकर्मियों की पहचान नहीं कराई जा रही है और ना ही उनके विरुद्ध कोई कार्यवाही की बात की जा रही है पुलिस अधीक्षक जिले की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मातहतो की मीटिंग ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन