: पुलिस वाहन पेड़ से टकराई..आरक्षक,पार्षद समेत चार घायल
Admin
Sun, Jul 22, 2018
राजेश सोनी
सूरजपुर- प्रेमनगर- तारा मार्ग में अभयपुर के समीप तेज रफ्तार पुलिस वाहन के पेड़ में टकरा जाने से दो आरक्षक व एक पार्षद समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए बताया जा रहा है कि घायल सभी लोग सूरजपुर में एसडीओपी चंचल तिवारी के पुत्र के जन्म दिन पर आयोजित प्रीतिभोज समारोह में शामिल होकर वापस लौट रहे थे! इस दुर्घटना के बाद क्षेत्र में यह भी चर्चा है कि यह मस्ती का नतीजा भी हो सकता है।
गौरतलब है कि शनिवार की रात लगभग 12:00 बजे प्रेम नगर पुलिस थाना को आवंटित सूमो वाहन से आरक्षक भुनेश्वर और छतर लाल प्रेमनगर एसडीओपी चंचल तिवारी द्वारा आयोजित एक समारोह में शामिल होने सूरजपुर गए थे उनके साथ पार्षद राम केश्वर साहू और भाजपा नेता छन्नूलाल साहू भी साथ में थे रात करीब 12:00 बजे उनकी वाहन अभयपुर के पास एक पेड़ से टकरा गई जिससे आरक्षक भुनेश्वर और पार्षद राम केश्वर साहू गंभीर रूप से घायल हो गए उन्हें सिर,पैर हाथ कमर और शरीर के कई हिस्सों में चोटे आई हैं,वही छन्नूलाल व छत्तरलाल को भी चोटें आई हैं, इन चारों को मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर में भर्ती कराया गया है।
गस्ती, मटरगश्ती या फिर दुर्घटना
रात को हुई इस दुर्घटना के संबंध में पुलिस के कोई भी अधिकारी कुछ भी बताने के लिए तैयार नहीं है इन परिस्थितियों में यह सवाल उठता है कि ये आरक्षक रात को गस्ती में थे या मटरगश्ती करके लौट रहे थे या फिर कोई वास्तविक दुर्घटना है! बताया जाता है कि आरक्षक और पार्षद समेत चारों लोग एसडीओपी की पार्टी से शामिल हो कर वापस लौट रहे थे और इसे पुलिस विभाग द्वारा गस्ती के दौरान हुआ हादसा साबित करने की कोशिस की जा रही है!
विज्ञापन
विज्ञापन