ब्रेकिंग

उल्लंघन पर प्रशासन सख्त, संयुक्त टीम ने वसूला ₹3260 का जुर्माना

पचिरा में पंचमुखी हनुमान जी की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न, श्रद्धालुओं ने लिया कुरीतियों को त्यागने का संकल्प

ओड़गी सेंट्रल बैंक में एक माह से 'मैनेजर' की कुर्सी खाली, भीषण गर्मी में दर-दर भटक रहे ग्रामीण और कर्मचारी

तिलसिवा में ट्रक और बाइक की भीषण भिड़ंत, युवक की मौके पर ही मौत

कोरिया सीमा पर मानवता शर्मसार: शिव मंदिर में मिली दो माह की लावारिस मासूम, जांच में जुटी पुलिस

सूचना

: पूर्व थाना प्रभारी के पुलिसिया कार्यवाही का विरोध…सर्व आदिवासी समाज के लोगो ने चक्काजाम कर किया प्रदर्शन...ज्ञापन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को सौपा….

Admin

Wed, Aug 25, 2021

भैयाथान. अक्सर गंभीर विवादों का दंश झेल रहे झिलमिली पुलिस थाना की मुसीबत कम होने के बजाये बढ़ते ही जा रहे है. पुलिसिया कार्यवाही के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए सर्व आदिवासी समाज ने भैयाथान-प्रतापपुर मार्ग को जाम कर धरना प्रदर्शन किया. 4 घंटे के प्रदर्शन के दौरान 15 बिंदियो पर जांच की मांग का ज्ञापन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को दे कर प्रदर्शन को खत्म किया. सर्व आदिवासी जिला अध्यक्ष मोतीलाल पैकरा ने बताया कि ग्राम दवना के पास सड़क दुर्घटना एक जुलाई को हुआ था जिसमें भैयाथान से प्रतापपुर की ओर जा रही कार क्रमांक यूपी 64एडी 3218 ने सड़क किनारे बैठे गांव के शिवबालक पैकरा,भैया लाल,महेंद्र कुमार वाहन सहित कपिल देव पैकरा के ऊपर चढाते हुए रौंद दिया था जिससे शिवबालक पैकरा की घटना स्थल पर ही मौत हो गया था तो वही भैयालाल पैकरा व महेंद्र कुमार पैकरा को गम्भीर रूप से चोटिल हुए थे जबकि कपिल पैकरा को मामूली चोट के साथ बाइक व सायकल पूरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गया था. इस दुर्घटना को पूर्व थाना प्रभारी के साथ अन्य पुलिसकर्मियों ने लूटपाट एवं डकैती का मामला बनाकर तीन लड़के को जेल भेज दिया गया है दुर्घटना में चोटिल महेंद्र कुमार पैकरा के भाई देवीचरण पैकरा पर फर्जी अपराध दर्ज किया गया था. कई ग्रामीणों को थाना प्रभारी ने जातिगत गाली गलौज कर धमकी दे कर फर्जी अपराध में फसाने की धमकी दिया गया था. इस सम्पूर्ण घटना के भेदभाव पुलिसिया कार्यवाही के विरोध में सर्व आदिवासी समाज ने मोर्चा खोलते हुए आज भैयाथान-प्रतापपुर मार्ग को जाम कर सड़क पर बैठ कर धरना प्रदर्शन किया. 4 घंटे के जाम की सूचना पर धरना स्थल पर पहुचे एडिशनल एसपी हरीश राठौर को सर्व आदिवासी समाज ने 15 बिंदुओं का जांच का ज्ञापन देकर धरना प्रदर्शन खत्म किया. इस दौरान सर्व आदिवासी जिला अध्यक्ष मोतीलाल पैकरा,जिला महासचिव बृजमोहन सिंह गोड़, संदीप कुशवाहा,सीताराम भास्कर,रंजीत पनिका, सुजान दिन,अंकुर सिन्हा,वीरेंद्र बुनकर,अनिता पैकरा,रजनी बिंद, नरेश पैकरा, महेश्वर पैकरा,संतोष गुप्ता सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे.

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें