ब्रेकिंग

के बीच प्यासा किसान; नवगई और मोहरसोप केंद्रों में पेयजल का भारी संकट

बारातियों से भरी पिकअप पलटी, दो की मौत, कई घायल

प्रेमनगर स्वास्थ्य केंद्र में गर्भवती महिला से छेड़छाड़, आरोपी वार्ड बॉय गिरफ्तार

9 साल की मासूम से दादा ने की दरिंदगी

इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खाक, महत्वपूर्ण दस्तावेज सुरक्षित ​

सूचना

: प्रत्याशी चयन के लिए भाजपा के पर्वेक्षक पहुंचे सूरजपुर, तीनों सीट के लिए हुआ मतदान

Admin

Sun, Oct 14, 2018
प्रवेश गोयल सूरजपुर- सूरजपुर जिले की तीनों विधानसभा सीटो के प्रत्याशी चयन हेतु भाजपा पर्यवेक्षक प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील सोनी, अपेक्स बैक चेयरमैन अशोक बजाज,महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष पूजा विधानी ने कार्यकर्ताओं से रायशुमारी की।आज यहाँ नगर स्थित अग्रोहा भवन मे सूरजपुर जिले की तीनो विधानसभा सीटों प्रेमनगर, भटगांव ,प्रतापपुर के भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं से क्षेत्र मे सक्रिय नेताओं का हालचाल जाना।पर्यवेक्षकों ने प्रदेश द्वारा निर्धारित कार्यकर्ताओं के श्रेणी से अपेक्षित पदाधिकारियों से गुप्त मतदान कराकर तीन तीन दावेदारों का पैनल  की वोटिंग कराई।भारतीय जनता पार्टी ने छत्तीसगढ़ मे एकसाथ पर्यवेक्षक भेजकर कार्यकर्ताओं से चर्चा कर प्रत्याशी चयन की कवायद शुरू कर दी है।जिसको लेकर जिले के भाजपा नेताओं मे कल से ही काफी गहमागहमी देखने को मिल रही थी । दावेदार भाजपा पदाधिकारियों के घर घर जाकर समर्थन मांग रहे थे।आज यहाँ हेलीकॉप्टर से पहुंचे पर्यवेक्षको ने  सर्वप्रथम भारत माता व पं दीनदयाल उपाध्याय ,डा.श्यामा प्रसाद मुखर्जी के छाया चित्र  के समक्ष दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की गई।आज यहाँ भाजपा कार्यकर्ताओं, संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील सोनी ने कहा कि पार्टी पूरे 90विधानसभा मे जिलेवार तीन तीन लोगों की टीम बनाकर कार्यकर्ताओं का राय जान रहे है,कार्यकर्ताओं के राय के आधार पर पार्टी आलाकमान जीतने योग्य प्रत्याशियों का चयन किया जाएगा।अपेक्स बैंक चेयरपर्सन अशोक बजाज ने कहा कि कार्यकर्ताओं के पसंद से पार्टी हित मे क्षेत्र के विकास के लिए समर्पित लोगों को अपना प्रतिनिधि बनावे।महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष पूजा विधानी ने कहा कि मिशन65के लिए सूरजपुर जिले की तीनोँ विधानसभा से भाजपा प्रत्याशियों की जिताएं।भाजपा जिलाध्यक्ष रामकृपाल साहू ने स्वागत भाषण प्रस्तुत करते हुए कहा कि सूरजपुर जिले की तीनो विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के दम पर मिशन 65का लक्ष्य पूरा होगा। जिले की सभी मतदान केन्द्रों से भाजपा की जीत होगी।इस अवसर पर रजनी त्रिपाठी,आर के शुक्ल, बाबूलाल गोयल,मुरली सोनी ठाकुर राजवाड़े सहित सैकडों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें