ब्रेकिंग

फाइलें छोड़, विधायक जी की भक्ति में 'सुर' मिलाने लगे अधिकारी!"

ऑफिसर कॉलोनी में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, दो बाइक भी बरामद

100 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में बंधे

शासकीय महाविद्यालय चांदनी बिहारपुर में विश्व रेड क्रॉस दिवस पर कार्यशाला संपन्न

उल्लंघन पर प्रशासन सख्त, संयुक्त टीम ने वसूला ₹3260 का जुर्माना

सूचना

: प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2024 के लिए आवेदन ऑनलाइनअंतिम तिथि 31 अगस्त 2023..

Admin

Thu, Aug 17, 2023

सूरजपुर. महिला एवं बाल विकास विभाग भारत सरकार नई दिल्ली द्वारा प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2024 के लिए आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं।   उत्कृष्ट क्षमता रखने वाले राष्ट्रीय बाल पुरुस्कार 18 वर्ष तक के बालक एवं बालिकाओं को दिया जाता है, जो यह पुरस्कार दो वर्गों में दिए जाने हैं। बाल वीरता पुरस्कार यह पुरस्कार किसी बच्चे को उसके स्वयं जीवन के लिए जोखिम के सामने उसकी निःस्वार्थ सेवा या किसी प्रतिकूल परिस्थिति में उत्कृष्ट साहस के कार्य या असाधारण कार्य करने के लिए दिया जाता है। स्वयं या समाज के लिए गंभीर खतरे के सामने असाधारण कार्य एवं मानसिक त्वरित बुद्धि एवं दिमाग से कार्य के लिए दी जाती है। बाल उत्कृष्ट पुरस्कार यह पुरस्कार खेल, समाज सेवा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, पर्यावरण, कला एवं संस्कृति एवं नवाचार में उत्कृष्ट उपलब्धि एवं असाधारण योग्यता रखने वाले बालक एवं बालिकाओं को दिया जाना है। दोनों क्षेत्रों में   उत्कृष्ट कार्य करने वाले बालक एवं बालिकाऐं ऑनलाइन पोर्टल https:awards.gov.in पर या जिला कार्यक्रम अधिकारी या जिला बाल संरक्षण अधिकारी कार्यालय महिला एवं बाल विकास विभाग संयुक्त कलेक्टर भवन सूरजपुर से विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें