ब्रेकिंग

पटना (कोट) में 29 अक्टूबर से संभाग स्तरीय करमा नृत्य प्रतियोगिता, 26 तक पंजीयन

मौसी के घर आए दो मासूम भाइयों को निगल गई नदी, बचाने कूदे बाप-बेटे भी समाए; एक ही झटके में उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार

कलयुगी बेटे ने ली 70 वर्षीय पिता की जान, लात-घूंसों से पीटकर उतारा मौत के घाट,आरोपी गिरफ्तार

बासेन में 12 हाथियों का कहर, हर्राघाट में दो मकान क्षतिग्रस्त

सूरजपुर में नदी में डूबने से एक ही परिवार के चार लोगों की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम

सूचना

: प्रवर्तकता अंतर्गत कुल 80 बच्चे पात्र...

Admin

Tue, Jun 6, 2023

सूरजपुर.   जिले के चिन्हांकित एवं पात्र बालक एवं बालिकाओं को प्रवर्तकता योजनांतर्गत 4000 रुपए की राशि उपलब्ध करायी जाती है। उनके शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य सहायता हेतु। ऐसे बच्चों का पहले चिन्हांकन कर आवेदन कराया जाता है। उसके पश्चात गृह अध्ययन तैयार किया जाता है। समिति द्वारा परिस्थिति अनुसार पात्र पाए जाने पर अनुशंसा पश्चात् बाल कल्याण समिति में प्रेषित किया जाता है। पात्र बच्चों का खाता खोलवाया जाता है एवं 4000 रुपए की राशि उनके खाते में अंतरित की जाती है। माह मई तक 80 बच्चे पात्र हुए हैं। इस योजना अंतर्गत लाभांवित बालिका नीतू (परिवर्तित नाम) के माता-पिता की मृत्यू हो चुकी है, (01)- बालिका के बड़े भाई द्वारा उसका देखभाल किया जाता है। बालिका राशि के सहयोग से ट्यूशन लेती है, कपड़े व जरुरत अनुसार उसकी आवश्यकताओं की पूर्ति हो रही है। माता-पिता की मृत्यू के बाद चिंता थी की कैसे उसकी जरूरत पूरी होगी परंतु प्रवर्तकता राशि के सहयोग से बालिका खुश है। (02)- एच.आई.वी. से ग्रसित बालक राहुल जिसके माता-पिता नहीं है। बालक को प्रवर्तकता राशि के सहयोग से उसके रहन-सहन, स्वास्थ्य लाभ एवं उसकी जरुरत की चीजों की पूर्ति हो रही है। इसी प्रकार कई बच्चों के रहन-सहन, व्यवहार में परिवर्तन हुआ है। जिससे बालक-बालिका तथा उनकी सहायता हो रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें