ब्रेकिंग

के बीच प्यासा किसान; नवगई और मोहरसोप केंद्रों में पेयजल का भारी संकट

बारातियों से भरी पिकअप पलटी, दो की मौत, कई घायल

प्रेमनगर स्वास्थ्य केंद्र में गर्भवती महिला से छेड़छाड़, आरोपी वार्ड बॉय गिरफ्तार

9 साल की मासूम से दादा ने की दरिंदगी

इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खाक, महत्वपूर्ण दस्तावेज सुरक्षित ​

सूचना

: प्रशासन ने सब्जी के दाम तय किये...जारी किये सब्जियों की रेट लिस्ट....

Admin

Thu, Mar 26, 2020

राजेश सोनी

सूरजपुर-जिला मुख्यालय में लॉकडान का क्रम आगे बढ़ने के साथ जरूरी वस्तुओं की उपलब्धता और कीमतें प्रभावित होने लगी थी। खासकर सब्जियों के दाम दिन-पर दिन आसमान छू रहे हैं राशन सहित कुछ अन्य जरूरी सामग्रियों के दाम भी अधिक वसूले जाने की भी शिकायतें हैं। हालांकि प्रशासन की टीम लगातार इसकी मॉनीटरिंग कर रही है| प्रशासन ने सब्जियों की दुकानों में रेट लिस्ट भी जारी कर दिया है।

लॉकडाउन के चलते रोजमर्रा की कुछ वस्तुएं हल्की प्रभावित हुईं हैं। विशेषकर सब्जियां की कीमतों में अचानक काफी उछाल आ गया है। आलू, प्याज, टमाटर, गोभी सहित लगभग सभी सब्जियों का दाम बढ़ गया है। गुरुवार को भी लॉकडाउन में ढील के दौरान लोगों को सब्जियों के काफी अधिक दाम चुकाने पड़े। इससे आम लोगों में नाराजगी है। लोगों का कहना है कि लॉकडाउन की आड़ में कई दुकानदार फायदा उठाने से नहीं चूक रहे। सब्जियों के अलावा, दुग्ध उत्पादों और कुछ अन्य जरूरी वस्तुओं की कीमतें भी अधिक वसूली जा रहीं हैं। प्रशासन को जमाखोरी और कालाबाजारी रोकने के और अधिक सख्ती करनी चाहिए। हालांकि शिकायत के मद्देनजर प्रशासन की टीम लगातार बाजारों में चेकिंग कर जरूरी वस्तुओं की उपलब्धता और कीमतों का जायजा लिया जा रहा है। एसडीएम पुष्पेन्द्र शर्मा ने भी खुद बाजार और दुकानों में जाकर चेकिंग की। उन्होंने बताया कि सब्जियों और अन्य रोजमर्रा की वस्तुओं की कीमतों के अधिक दाम न वसूले जाएं, इसके सब्जियों की कीमतों की लिस्ट जारी कर दिया गया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें