ब्रेकिंग

उल्लंघन पर प्रशासन सख्त, संयुक्त टीम ने वसूला ₹3260 का जुर्माना

पचिरा में पंचमुखी हनुमान जी की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न, श्रद्धालुओं ने लिया कुरीतियों को त्यागने का संकल्प

ओड़गी सेंट्रल बैंक में एक माह से 'मैनेजर' की कुर्सी खाली, भीषण गर्मी में दर-दर भटक रहे ग्रामीण और कर्मचारी

तिलसिवा में ट्रक और बाइक की भीषण भिड़ंत, युवक की मौके पर ही मौत

कोरिया सीमा पर मानवता शर्मसार: शिव मंदिर में मिली दो माह की लावारिस मासूम, जांच में जुटी पुलिस

सूचना

: प्रसव पीडा होने पर गर्भवती को परिजन खाट मे लेकर जा रहे थे अस्पताल…रास्ते में ही महिला ने शिशु को दिया जन्म….

Admin

Thu, Sep 23, 2021

बलराम सोनी
ओडगी . ओडगी ब्लाक में स्वास्थ व्यव्स्था का हाल बेहाल है जिला प्रशासन के तमाम दावो के बीच विभाग की लचर व्यव्स्था सामने आ ही जाती है प्रसव पीडा से तडपते महिला वाहन सुविधा नही मिलने पर उसे खाट में स्वास्थ केन्द्र लाने के दौरान ही रास्ते में ही नवजात शिशु को जन्म दिया. जच्चा बच्चा दोनो स्वस्थ बताया जा रहा है. यह पुरा मामला ओडगी ब्लाक के ग्राम पंचायत मसनकी के आश्रित पण्डो बाहुल्य ग्राम पण्डो पारा सरईदह का है जहा पर गर्भवती महिला सविता पंण्डो आज सुबह प्रसव पीडा होने पर उसके पति पतराज पंडो ने 108 में फोन कर मदद की गुहार लगाई लेकिन वहा से बताया गया कि उसके गावं तक गाड़ी नहीं पहुंच पाएगी इसके बाद आनन फानन में परिजनों ने प्रसव पीडा से कहराती सविता को खटिया के माध्यम से ओड़गी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया जा रहा था लेकिन गांव के 3 किलोमीटर दुर जंगल में पहुचते ही रास्ते में ही उसकी तबियत खराब हुई और उसने शिशु को जन्म दिया. फिलहाल जच्चा बच्चा दोनो स्वस्थ होने पर परिजन वापस अपने घर आ गये. पुरे मामले की जानकारी स्वास्थ्य विभाग को लगने पर गांव मे मितानिन को भेज कर जच्चा बच्चा का स्वास्थ परिक्षण किया गया.
जिले के दुरस्थ क्षेत्रो में जननी सुरक्षा योजना का हाल बेहाल है जमीनी स्तर से जुडे कर्मचारी की लापरवाही से कई नवजात काल के गाल मे समा चुके है बहरहाल ग्राम पंचायत मसनकी के आश्रित पण्डो बाहुल्य ग्राम पण्डो पारा सरईदह में आवश्यक मुलभूत सुविधा का अभाव है गांव में सडक नही होने पर ग्रामीण तमाम तरह की परेशानियों का सामना करना पडता है. ग्रामीणो को सबसे ज्यादा परेशान स्वास्थ को लेकर होती है जब गांव में ऐसी स्थिति बनती है. कहने को ये राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र है लेकिन ये आज भी आवश्यक मुलभूत सुविधाओे से वंचित है जबकि इनके उत्थान के लिये कई योजनाओ सहित धनराशि आते है जो कागजो में ही सिमट कर रह जाते है.

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें