ब्रेकिंग

के बीच प्यासा किसान; नवगई और मोहरसोप केंद्रों में पेयजल का भारी संकट

बारातियों से भरी पिकअप पलटी, दो की मौत, कई घायल

प्रेमनगर स्वास्थ्य केंद्र में गर्भवती महिला से छेड़छाड़, आरोपी वार्ड बॉय गिरफ्तार

9 साल की मासूम से दादा ने की दरिंदगी

इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खाक, महत्वपूर्ण दस्तावेज सुरक्षित ​

सूचना

: प्रारंभिक चरण में कैंसर का इलाज संभव...रहें जागरूक...निःशुल्क कैंसर जांच एवं परामर्श शिविर आयोजन 11 जनवरी को सूरजपुर जिला अस्पताल में..

Admin

Fri, Jan 10, 2020

राजेश सोनी

सूरजपूर- प्रारंभिक चरण में कैंसर के लक्षण दिखाई देते हैं तो कैंसर की रोकथाम संभव है। थोड़ी सी जागरूकता और सतर्कता से इस बीमारी का खात्मा किया जा सकता है। इसके लिए जरूरी है प्रारंभिक अवस्था में ही उपचार कराना। यह कहना है वेदांता मेडिकल रिसर्च फाउंडेशन बाल्को मेडिकल सेंटर के डॉ. भारत भूषण का। उनके अनुसार इसलिए बीमारी के प्रति जन-जागरूकता बेहद जरूरी है। इसी के मद्देनजर 11 जनवरी को सूरजपुर जिला अस्पताल में सीएमएचओ के नेतृत्व में निःशुल्क कैंसर जांच एवं परामर्श शिविर आयोजित होगा। शिविर में जिले के सभी विकासखंडों से चिन्हांकित मरीज हिस्सा लेंगे। सीएमएचओ सूरजपुर डॉ. आर.एस. सिंह के अनुसार उक्त शिविर को लेकर जिला अस्पताल सूरजपुर में व्यापक तैयारियां कर ली गई हैं। शिविर जिला अस्पताल परिसर में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक लगाया जाएगा। यहां पहुंचने वाले लोगों के लिए विशेष तैयारी की गई है। शिविर में लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पंजीयन काउंटर, जांच एवं परामर्श के लिए अलग-अलग व्यवस्था की गई है।

दिखे यह लक्षण तो हो जाएं सतर्क- कैंप सलाहकार बाल्को अस्पताल के इंदर साहू का कहना है कैंसर बीमारी के लिए सतर्कता जरूरी है। मुंह में छाले एवं गांठ दिखना, गले में गांठ एवं नासूर ( न भरने वाला घाव) रहना, स्तन ( ब्रेस्ट) में किसी प्रकार की गांठ या सूजन होना, निप्पल से खूना आना या आकार में बदलाव होना और दर्द रहना, सामान्य से अधिक माहवारी होना, गर्भाशय या अंडाशय के आकार में बदलाव आना कुछ लक्षण हैं। इनमें से कोई लक्षण दिखे तो फौरन नजदीकी पंजीकृत चिकित्सक, स्वास्थ्य कार्यकर्ता या अस्पताल पहुंचकर उपचार करवाएं।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें