ब्रेकिंग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

एडवेंचर स्पोर्ट्स’बना पुरानपारा स्कूल, टपकती छत और गिरते प्लास्टर के बीच 38 मासूमों की 'साहसिक' पढ़ाई!

सूचना

: प्रेमनगर के चार गांवों में प्रकृति ने बरपाया कहर, इस भाजपा नेता ने किया प्रभावित क्षेत्र का दौरा

Admin

Sun, Jul 22, 2018
प्रवेश गोयल सूरजपुर- तेज आकाशीय गर्जना के साथ आये आंधी और तूफान ने प्रेमनगर विकासखण्ड के चार ग्रामों का जन जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। इस प्राकृति कहर ने जहां एक ओर कई लोगों को आशियाने उड़ा दिये वहीं तालाब, डबरी, वृक्षों और विद्युत पोलों को क्षतिग्रस्त कर फूलकोना, गौरीपुर, केदारपुर और कंचनपुर के लोगों की परेषानी बढ़ा दी है। इस बात की जानकारी जब भाजपा नेता बाबूलाल अग्रवाल को लगी तो उन्होंने प्रभावित ग्रामों का दौरा किया और प्रभावित ग्रामीणों से मुलाकात की। उन्होंने ग्रामवासियों को हुई क्षति को लेकर तहसीलदार एवं एसडीएम से भी आर्थिक सहायता राशि उपलब्ध कराने की मांग की है। गौरतबल है कि जिले के प्रेमगनर विकाखण्ड अतंर्गत ग्राम पंचायत गौरीपुर, कंचनपुर, फूलकोना व केदारपुर में आये आंधी-तूफान और गिरी आकाषीय बिजली ने गांव के कई लोगों को प्रभावित किया हे। कई घरों के छप्पर और शीट उजड़ गये वहीं बड़े-बड़े वृक्ष धराषयी हो गये बरसात की तीव्रता। केदारपुर निवासी आनंद कुमार, हिरषचंद, शंकर सिंह के भी घर को बड़ी क्षति हुई है। इनके तालाबा और डबरी भी क्षतिग्रस्त होने के साथ- साथ फसल भी बर्बाद हो गई है। भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेष संयोजक बाबूलल अग्रवाल ने आष्वास्त किया है कि हुई क्षति का मूल्यांकन कर मुआवजा प्रकरण तैयार किया जायेगा। और उन्होंने क्षेत्र. में हुई क्षति से जनपद सीईओ बीके अग्रवाल व तहसीलदार को भी अवगत कराया। विद्युत आपूर्ति हुई ठप प्रकृति के इस कहर के बाद केदापुर, गौरीपुर, कंचनपुर और फुलकोना में विद्युत पोल के क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण 20 जुलाई से लेकर आज तक विद्युत आपूर्ति ठप हो जाने से यहां ब्लैक आउट की स्थिति है लोगों को लालटेन और ढीबरी से रात गुजारनी पड़ रही है। लोगों के मोबाइल भी डिस्चार्ज होने पर उन्हें अन्य गांव में जाकर मोबाइल चार्ज करना पड़ रहा है। बाबूलाल अग्रवाल के साथ रामनारायण यादव, हंसे लाल साहू, रामचरित कनौजे व अन्य जनप्रतिनिधि व ग्रामीणों ने प्रभावितों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें