ब्रेकिंग

9 साल की मासूम से दादा ने की दरिंदगी

इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खाक, महत्वपूर्ण दस्तावेज सुरक्षित ​

कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 'ऐतिहासिक' वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल; फूँका केंद्र का पुतला

भाजपा नेता ने कहा छवि धूमिल करने का प्रयास किया,आपसी लेनदेन को भ्रष्टाचार बताना गलत

चांदनी बिहारपुर में जनजीवन अस्त-व्यस्त; तेंदूपत्ता, ईंट और आम की फसल को भारी नुकसान..

सूचना

: प्रेस क्लब अध्यक्ष ने नेता प्रतिपक्ष को सौंपा पत्रकारों पर आधारित 5 बिंदुओं का प्रतिवेदन

Admin

Tue, Jul 24, 2018
राजेश सोनी सूरजपुर- नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव ने जन घोषणापत्र में सुझाव के लिए सूरजपुर के पत्रकारों से भी सुझाव मांगे जिस पर सूरजपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष प्रवेश गोयल ने 5 सूत्रीय सुझावों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। पत्रकारों पर आधारित विषयों का समावेश जन घोषणा पत्र में शामिल हो और उन सुझावों पर सरकार में आने के बाद कांग्रेस अमल करें इस दृष्टिकोण से नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव के आमंत्रण पर साधुराम सेवाकुंज पहुंचे पत्रकारों ने पत्रकारों की सुरक्षा और हितों को लेकर विस्तृत चर्चा की। इस दौरान सूरजपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष एवं देवलोक के संपादक प्रवेश गोयल ने 5 बिंदुओं पर आधारित एक प्रतिवेदन सौंपा जिसमें प्रदेश में पत्रकार कल्याण आयोग का गठन करने, प्रदेश के सभी जिला मुख्यालय में प्रेस क्लब भवन एवं पत्रकारों के लिए आवासीय परिसर की स्थापना करने, जमीनी स्तर पर काम करने वाले पत्रकारों के लिए मानदेय और 7 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले पत्रकारों के लिए पेंशन योजना लागू करने, राजनीतिक एवं द्वेषपूर्ण कारणों से पत्रकारों पर दर्ज मामले वापस लेने के अलावा पत्रकारों और उनके परिवारजनों को गंभीर बीमारी के दौरान निशुल्क इलाज हेतु विशेष योजना का लाभ प्रदान करने के सुझाव दिए। सुझाव अच्छे हैं घोषणा पत्र में किए जाएंगे शामिल नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव ने पत्रकारों द्वारा सौंपे गए सुझाव पत्र में शामिल बिंदुओं को काफी महत्वपूर्ण बताया और कहा कि बेहतर सुझाव है और इनको कांग्रेस के घोषणापत्र में शामिल किया जाएगा। कोशिश होगी कि इनमें से सारे सुझाव शामिल हो। उन्होंने बताया कि लगभग सभी जिलों से पत्रकारों ने इसी तरह के सुझाव दिए हैं और सारे सुझावों को शामिल करने में कोई दिक्कत भी नहीं है। इस दौरान सुनील अग्रवाल, राजेश सोनी, संतोष सोनी, अजय सोनी, ओपी तिवारी, सुषील सिहं, ओमकार पाण्डेय, हितेश अग्रवाल, विक्की तिवारी, नौषाद अहमद, दिलशाद अहमद, शमरोज खान, राकेश गुप्ता, विनय मिश्रा, नैतिक अग्रवाल, अंकित सोनी, ज्योति प्रकाश मिश्रा, कौशलेन्द्र यादव, राहुल तिवारी, माजिद खान, अनिल कुषवाहा, पिंकू खान, रामचंद, संस्कार अग्रवाल समेत जिले के अन्य पत्रकार साथी उपस्थित रहे। 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें