ब्रेकिंग

ब्रांडेड शोरूमों के भ्रामक प्रचार के खिलाफ सराफा व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, 'समान नीति' और सख्त नियमों की मांग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

सूचना

: बदबुदार पानी से गुलजार हुआ मोहल्ला….महिनो से सडक पर जमा है पानी....दो दिनो की बारिश से पानी घर में घुसा....

Admin

Tue, May 11, 2021

सूरजपुर. एक ओर कोरोना संक्रमण महामारी जैसा घातक बीमारी अपने पैर पसारते जा रही है और इसके भयानक परिणाम भी सामने आ रहे है कोरोना संक्रमण की बढती संख्या को लेकर जिम्मेदार इस ओर व्यापक कदम उठाकर बचाव के कई प्रयास कर रहे है, ऐसे में सूरजपुर नगरपालिका क्षेत्र के बड़का पारा वार्ड क्रमांक 17 तालाब बना हुआ है बीते एक माह से गंदे पानी का जमाव है तो वही दो दिनो की बारिश से पुरा मोहल्ला पानी से सराबोर हो गया है जो इस महामारी को आमंत्रित कर रहा है. नगरपालिका प्रशासन की उदासीनता ऐसी की एक माह से वार्ड क्रमांक 17 बस्ती जाने वाले मुख्य मार्ग पर गंदा पानी रुक कर तालाब का रूप ले लिया है उपर से बारिश ने पुरे मोहल्ले को सराबोर कर दिया है लोगो के घरो में पानी घुस रहे है मिटटी के मकान ढहने की आशंका से लोग हलाकान और परेशान है दोनों तरफ से मकान बने होने के कारण कहीं भी इस गंदे जल का निकासी नहीं हाने से कई कच्चे मकान सीपेज से ढ़हने की कगार पर खड़े हैं. नगर पालिका के जनप्रतिनिधियो से लेकर आम से खास लोगो को सभी वार्ड क्रमांक 17 की समस्या से वाकिफ है लेकिन समस्या का हल नहीं निकल सका है जिससे मोहल्ले के लोगो मे असंतोष की स्थिति निर्मित है. बताया जाता है कि मोहल्ले में पानी निकासी की कोई समुचित व्यवस्था नहीं है. वार्ड के एक व्यक्ति के निजी जमीन से अब तक पानी निकासी होती थी जिसपर करीब माह भर पूर्व संबंधित व्यक्ति के द्वारा निर्माण के उद्देश्य से मिट्टी डलवाया गया है जिसके कारण पानी निकासी बंद हो गई है और सड़क पर जल भराव की स्थिति निर्मित है. बीती रात हुई बरसात से उक्त वार्ड मे पानी भर गया है जिससे परेशान लोगो ने विडियो बनाकर सोशल मिडिया में वायरल कर रहे है.
समस्या का निदान होगी
नगर पालिका परिषद की सीएमओ ज्योत्सना टोप्पो ने बताया कि मौके पर वे खुद गई थी और बहुत जल्दी पानी निकासी की व्यव्स्था किये जा रहे है.

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें