: बदबुदार पानी से परेशान हुआ मोहल्ला….नाली बरसात के पानी सडक पर जमा....लोगो को चलना हुआ मुश्किल....फिर से वही समस्या....
Admin
Tue, Jun 8, 2021
सूरजपुर. एक ओर कोरोना संक्रमण की बढती संख्या को लेकर जिम्मेदार इस ओर व्यापक कदम उठाकर बचाव के लिये प्रयासरत है तो वही सूरजपुर नगरपालिका क्षेत्र के बड़का पारा वार्ड क्रमांक 17 फिर से तालाब बना हुआ है कई दिनो से गंदे पानी का जमाव है तो वही रुक रुक कर हो रहे बारिश से पुरा मोहल्ला पानी से सराबोर हो गया है. कुछ दिनो पूर्व इसी वार्ड में पुरा मोहल्ला तालाब हो जाने से खबर प्रकाशन के बाद हरकत में आई नगर पालिका के सीएमओ ने पहल वैकल्पिक व्यव्स्था बनाते हुये जमा पानी का निकासी किया गया था. लेकिन एक बार फिर से वार्ड क्रमांक 17 बस्ती जाने वाले मुख्य मार्ग पर गंदा पानी रुक कर तालाब का रूप ले लिया है उपर से दो दिनो की बारिश ने पुरे मोहल्ले को सराबोर कर दिया है लोगो के घरो में पानी घुस रहे है मिटटी के मकान ढहने की आशंका से लोग हलाकान और परेशान है दोनों तरफ से मकान बने होने के कारण कहीं भी इस गंदे जल का निकासी नहीं हाने से कई कच्चे मकान सीपेज से ढ़हने की कगार पर खड़े हैं. नगर पालिका के जनप्रतिनिधियो से लेकर आम से खास लोगो को सभी वार्ड क्रमांक 17 की समस्या से वाकिफ है लेकिन समस्या का हल निकालने में अभी तक नाकाम रहे है जिससे मोहल्ले के लोगो मे असंतोष की स्थिति निर्मित है. बताया जाता है कि मोहल्ले में पानी निकासी की कोई समुचित व्यवस्था नहीं है. वार्ड के एक व्यक्ति के निजी जमीन से अब तक पानी निकासी होती थी जिसपर करीब माह भर पूर्व संबंधित व्यक्ति के द्वारा निर्माण के उद्देश्य से मिट्टी डलवाया गया है जिसके कारण पानी निकासी बंद हो गई है और सड़क पर जल भराव की स्थिति निर्मित है. रुक रुक कर हो रही बरसात से उक्त वार्ड मे पानी भर गया है. एक बार फिर से वार्ड के लोगो ने नगर पालिका परिषद से वार्ड में जमा पानी की समस्या से दुर करने की गुहार लगाई है.
विज्ञापन
विज्ञापन