ब्रेकिंग

9 साल की मासूम से दादा ने की दरिंदगी

इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खाक, महत्वपूर्ण दस्तावेज सुरक्षित ​

कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 'ऐतिहासिक' वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल; फूँका केंद्र का पुतला

भाजपा नेता ने कहा छवि धूमिल करने का प्रयास किया,आपसी लेनदेन को भ्रष्टाचार बताना गलत

चांदनी बिहारपुर में जनजीवन अस्त-व्यस्त; तेंदूपत्ता, ईंट और आम की फसल को भारी नुकसान..

सूचना

: बरसात में बच्चों की उपस्थिति ना हो कम इसलिए अग्रवाल महिला मंडल ने बस्ता मुक्त विद्यालय में बांटे रेनकोट व छाते

Admin

Fri, Jul 27, 2018
प्रवेश गोयल
सूरजपुर- बस्तामुक्त विद्यालय माध्यमिक शाला रुनियाडीह में कारगिल विजय दिवस के अवसर पर समाज सेवाभाव रखने वाले अग्रवाल महिला मंडल सूरजपुर के सदस्यों के द्वारा संस्था के छात्र-छात्राओं को बरसात से बचने हेतु 10 नग रेनकोट एवं 75 नग छाता प्रदान किए। इस दौरान अग्रवाल महिला मंडल सूरजपुर की अध्यक्षा श्रीमती मीना गोयल, सचिव आशा अग्रवाल, कोषाध्यक्ष रेखा गोयल, लता गोयल, मीना गर्ग, संगीता अग्रवाल, मेघा अग्रवाल, विजया गर्ग, सोनू अग्रवाल, रैनी अग्रवाल, नीता अग्रवाल, गीता अग्रवाल उपस्थित रहीं।
माँ भारती को पुष्प अर्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।संस्था प्रमुख सीमांचल त्रिपाठी द्वारा भारतीय सैनिको की 19 वर्ष पुरानी ऐतिहासिक कारगिल विजय गाथा से जुड़ी बातों को संक्षेप में बताते हुए सैनिको के सजगता को नमन किया क्योंकि इन्हीं वीर सैनिकों के कारण देश के रहवासियों को सुरक्षित जीवन मिलती हैं। समाजसेवा के क्षेत्र में अग्रणी अग्रवाल समाज द्वारा समय-समय पर समाज के जरूरत मन्द लोगो की सेवा जैसे अनुकरणीय कार्य करती है।
श्रीमती मीना गोयल ने अपने उदबोधन में जरूरतमन्द लोगो का सहयोग करने को सभी की जिम्मेदारी बताई।उन्होने कहा कि गांव के बच्चों में भी हुनर है, जरूरत है कि उन्हें आगे बढ़ने का मौका दें,पढ़ने में सहयोग दें। लता गोयल ने बच्चोे को देश की भविष्य बताते हुए कहा कि अगर आज हम बच्चों के लिए कुछ कर पाते हैं तो निश्चित तौर पर इनके माध्यम से हमारा ही भविष्य सुरक्षित होता है।अतः हमें अधिक से अधिक बच्चों को पढ़ने में मदद करनी चाहिए।
अतिथियों द्वारा संस्था की बस्तामुक्त अवधारणा, अध्ययन-अध्यापन की कक्षाकक्ष सजावट,संस्था के आंतरिक एवं वाह्य सजावट, संस्था के किचन गार्डन,बागवानी, केलाबाड़ी, लर्निंग कॉर्नर, कृषि उपकरणों, टेराकोटा के विभिन्न आकृतियों, पुस्तकालय के विभिन्न आयाम को जानने का प्रयास किया, जिसे संस्था के पदस्थ शिक्षकों श्रीमती विधावती सिंह, श्रीमती एम0 टोप्पो, श्रीमती तिलेशरी राजवाड़े व रिजवान अंसारी द्वारा जानकारी दी गई। आपने संस्था के प्रयास को अन्य स्कूलों हेतु अनुकरणीय बताया। अतिथियों द्वारा बच्चों को रेनकोट, छाता, मिक्चर, बिस्किट-टॉफी वितिरितकर अच्छा पढ़ने हेतु प्रेरित किया। संस्था परिसर में वृक्षारोपण के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। कार्यक्रम में आभार धर्मजीत राजवाड़े एस एम सी अध्यक्ष द्वारा किया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें