ब्रेकिंग

उल्लंघन पर प्रशासन सख्त, संयुक्त टीम ने वसूला ₹3260 का जुर्माना

पचिरा में पंचमुखी हनुमान जी की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न, श्रद्धालुओं ने लिया कुरीतियों को त्यागने का संकल्प

ओड़गी सेंट्रल बैंक में एक माह से 'मैनेजर' की कुर्सी खाली, भीषण गर्मी में दर-दर भटक रहे ग्रामीण और कर्मचारी

तिलसिवा में ट्रक और बाइक की भीषण भिड़ंत, युवक की मौके पर ही मौत

कोरिया सीमा पर मानवता शर्मसार: शिव मंदिर में मिली दो माह की लावारिस मासूम, जांच में जुटी पुलिस

सूचना

: बाल दिवस पर कोतवाली थाना बच्चो से गुलजार रहा...आकर्षक रंगोली व भाषण पर छात्र हुए पुरस्कृत...

Admin

Mon, Nov 14, 2022

राजेश सोनी

सूरजपुर. जिला मुख्यालय का कोतवाली थाना बाल दिवस के दिन आज बच्चो से गुलजार रहा. कोतवाली में भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती मनाई गई. बाल दिवस के अवसर पर थाना परिसर में बाल सुरक्षा सप्ताह कार्यक्रम का आयोजन किया गया जहां स्कूली बच्चों की टीम के द्वारा चाचा नेहरू, भारत सहित अन्य आकर्षक रंगोली बनाया गया. स्कूली बच्चों को थाना का भ्रमण कराकर पुलिस के कार्यो के बारे में जानकारी दी गई. कार्यक्रम में रंगोली एवं वैज्ञानिक चेतना राष्ट्र विकास का मूल विषय पर दिए गए भाषण पर छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया. पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू ने बच्चों को बाल दिवस की शुभकामनाएं देते हुए बताया कि बाल सुरक्षा सप्ताह के दौरान जिले के थाना-चौकी की पुलिस के द्वारा विविध कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे और स्कूली छात्रों को थाना भ्रमण कराने के साथ ही पुलिस कैसे कार्य करती है उसकी जानकारी से अवगत कराया जायेगा. 

छात्र-छात्राएं किए गए पुरस्कृत..
 बाल सुरक्षा सप्ताह के उपलक्ष्य पर आयोजित कार्यक्रम में एक से बढ़कर एक रंगोली बच्चों के द्वारा बनाई गई थी रंगोली में प्रथम सुनील पैंकरा व टीम, द्वितीय आईफा खातुन व टीम तथा भाषण में प्रथम आईफा खातुन, द्धितीय पूजा सिंह व तृतीय कमलसाय रहे जिन्हें पुलिस अधीक्षक के द्वारा स्मृति चिन्ह एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया.

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें