ब्रेकिंग

ब्रांडेड शोरूमों के भ्रामक प्रचार के खिलाफ सराफा व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, 'समान नीति' और सख्त नियमों की मांग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

सूचना

: बिहारपुर क्षेत्र में मनरेगा में मनमानी.....नही थम रहा शिकायतों का सिलसिला....मजदुरी के लिये परेशान है ग्रामीण.....

Admin

Wed, Feb 24, 2021

राजेश सोनी
सूरजपुर-महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना यह योजना भ्रष्टृाचार की भेट चढ गई है रोजगार की गारंटी हो ना हो लेकिन इसमें भ्रष्टृाचार की पूरी गारंटी बन गई है बिना काम के इससे जुडे सचिव रोजगार सहायक के रिश्तेदार परिजन के नाम पर लाखो का गोलमाल खुलेआम किया जा रहा है इसे रोकने की व्यव्स्था तो जरुर है लेकिन तमाम निगरानी के बावजुद मनरेगा में भ्रष्टृाचार का सिलसिला जारी है.मनरेगा में इस कदर मनमानी है कि आये दिन मजदूरी को लेकर शिकायतों का सिलसिला कुछ ऐसा चल पड़ा है कि प्रशासन भी परेशान है। एक मामले की जांच हो नही पाती की दूसरा सामने आ जाता है।ग्राम कोल्हुआ के राम लाल पण्डो ने कलेक्टर को दिए एक शिकायत में आरोप लगाया है कि वर्ष 2018-19 में उसके नाम से कुप निर्माण उसके भूमि में कराया गया जिसमें वे और उनकी पत्नी सहित तीन लोगो ने कुप निर्माण में मजदुरी किया जिसका मजदुरी का भुगतान नही किया गया. उन्होने ने कलेक्टर को दिये शिकायत में बताया कि मजदुरी के लिये वे सचिव, रोजगार सहायक बसंत साहु के पास भी गये पर उनके द्वारा आज तक कुप निर्माण में किये गये मजदुरी का भुगतान नही किया गया. जिस पर कलेक्टर से सचिव सहित रोजगार सहायक पर कडी कार्यवाही कर मजदुरी भुगतान करने की फरीयाद की है।
सचिव, रोजगार सहायक की मनमानी...
गरीबो मेहनत कश मजदुरों की मजदुरी नही मिलने की सिलसिला काफी लंबा है. ग्राम कोल्हुआ के रामाधार यादव मनरेगा के तहत इनाम कुंवर के भूमि पर निर्मित डबरी निर्माण कार्य मे वह 104 दिन कार्य किया था पर आज दो वर्ष से अधिक हो गए आज तक मजदूरी नही मिली. इसी तरह गौरीशंकर वैश्य ने भी इसी डबरी में 83 दिन कार्य करने के बाद मजदूरी नही मिलने की बात कही है।जबकि इसके पहले इसी रोजगार सहायक पर कूप निर्माण की राशि नही देने और आधी से अधिक रकम रिश्वत में दिए जाने का आरोप पत्र कलेक्टर को दिया जा चुका है जिसकी अब जांच भी शुरू नही हुई है। जिससे शिकायतकर्ता भय में है। इधर ग्राम पंचायत महुली के रोजगार सहायक सचिव पर राज कुमार खैरवार एवं नित्यानंद ने कहा है कि प्रधानमंत्री आवास सन 2018-19 एवं 2019-20 में मंजूर हुआ है। जिसे उन लोगो ने खुद बनाया है और राशि डकार ली रोजगार सहायक ने। कहा गया है कि 15000 रुपए मास्टर रोल के जरिये अपने परिवार भाई बहन एवं पिता के नाम से निकाल लिया गया. आज तक उन्हें यह राशि नही मिली है। इसके पूर्व भी ग्राम पंचायत महुली के रोजगार सहायक सचिव पर इस तरह के आरोप लग चुके है। लेकिन जांच या कार्यवाही नही होने से हौसले बुलंद है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें