: बिहारपुर.....जमीन विवाद में भाजपा नेता की गोली से मारकर की नृशंस हत्या....पिता पुत्र के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार....
Admin
Tue, Jun 16, 2020
राजेश सोनी
सूरजपुर-सूरजपुर जिले के बिहारपुर क्षेत्र मे भाजपा नेता को गोली से मारकर शव को दो पार्ट मे काटकर फेकने के मामले पुलिस ने 3 आरोपियो को गिरफ्तार कर हत्या मे प्रयुक्त देशी बंदुक,गडासा सहित स्कुटी बरामद किया है आरोपियो मे पिता पुत्र व मां है| पुरा मामला बिहरपुर क्षेत्र का पासल चौक की घटना है। आरोपी रामकुमार साहु का जमीन संबंधी विवाद पासल निवासी भाजपा नेता शिवचरण काशी से था वह मध्यप्रदेस के सिगरौली से आकर शिवचरण काशी के पिता रामबरन से जमीद खरीदकर 10 वर्षोे से रह रहा था लेकिन शिवचरण काशी बेची गई जमीन पर कभी फसल काटकर ले जाता तो कभी पुरी जमीन पर कब्जा करने की बात कह कर आये दिन विवाद खडा करता था जिस पर आरोपी रामकुमार साहु ने कई जगह शिकायत भी किया था| 7-8 वर्षो से विवाद होते आ रहा था इसी बीच मृतक शिवचरण काशी पुरी जमीन पर कब्जा करने व इस बार खुद फसल करने की बात आरोपी से झगडा लडाई करता था इससे परेशान रामकुमार साहु ने अपने पुत्र रोहित के साथ मिलकर 13 जुन को 8 बजे शिवचरण काशी को पासल चौक के पास मिलने पर देशी कटटे से फायर कर मौत की नींद सुलाकर शव को वही झाडियो मे छिपा दिया था उसके कुछ देर बाद आरोपी रामकुमार साहु व उसकी पत्नी बृस्पतिया व पुत्र रोहित ने मृतक के शव को समीप नाले के पास ले जाकर मृतक के शव को दो पार्ट मे काटकर शव को बोर में भरकर स्कूटी वाहन से विशालपुर के जंगल ले जाकर फेक दिया।

उधर रात मे ही मृतक के पुत्र ने पिता की खोजबीन करते रहा दुसरे दिन पुत्र सुरेश घटना स्थल पर पहुचकर अपने पिता के खून से सने कपडा व् कागजात देखकर आसपास वालो से पुछने पर गोली की आवाज बताने पर उसने बिहारपुर चांदनी थाने पहुचकर शिकायत पर पुलिस ने अपराध दर्ज की| बिहारपुर चंडी पुलिस ने संदेही के तौर पर रामकुमार साहु को थाने लाकर पुछताछ पर वह बार -बार पुलिस को गुमराह करते रहा। पुलिस के द्वारा सुक्ष्मता से जांच पडताल ग्रामीणो से करने पर 12-13 जुन को रामकुमार साहु का पुत्र रोहित को देखे जाने की बात सामने आया, जिस पर पुलिस ने रामकुमार साहु से कडाई से पुछताछ करने पर आखिरकार वह टुट गया और अपनी आपबीती बता कर मृतक का हत्या करना स्वीकार करने पर पुलिस ने आरोपी के निशान देही पर 3 दिनो से गायब भाजपा नेता मृतक शिवचरण काशी का सिर कटा शव को पासल चौक से 5 किलोमीटर की दुरी पर रेहडी पहरी के जंगल से बरामद करने मे सफलता पाई।
पुलिस अधिक्षक राजेश कुकरेजा ने बताया कि बहुत चुनौती वाली घटना थी बकायदा पहले दिन से उन्होने तमाम कोशिश स्वरुप पुलिस टीम को लगा दिया था, संदेही की बयान संदिग्ध और तरह तरह के आ रहे थे ग्रामीणो से पुछताछ पर संदेही के पुत्र के आने की जानकारी मिलने पर कही हिमाकत से पुछने पर वह भाजपा नेता की हत्या करना स्वीकार किया और उसकी निशानदेही पर पुलिस ने भाजपा नेता का सर कटा शव को जंगल से बरामद किया, हत्या मे प्रयुक्त देशी कटा व फसल काटने वाला गडासा बरामद किया गया हत्या कारित मे पिता पुत्र रहे तो वही साक्ष्य छुपाने मे आरोपी रामकुमार कुमार साहु की पत्नी बृस्पतिया शामिल रही। पुलिस ने तीनो को गिरफ्तार कर लिया है। भाजपा नेता की हत्या की खबर सुनकर पुर्व गृहमंत्री रामसेवक पैकरा,पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष गिरिश गुप्ता, पूर्व विस्तारक सुरेन्द्र गुप्ता, अवधकुमार पाठक सहित अन्य भाजपाई मौके पर पहुचे थे। बहरहाल भाजपा नेता के नृशंस हत्या से पूरे ईलाके में सनसनी फैल गई थी जबकी नेता के तलाश में हो रही देर से विपक्ष भी भौहें तानने लगा था और मामला राजनितिक रूप से रंगने ही वाला था लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने मामले का पटाक्षेप कर लिया| जमीन के एक टुकड़े और इंसाफ के लंबे वक्त ने दो परिवार को बड़ा जख्म दे दिया जो शायद ही कभी भर पाये।
सरगुजा रेज के पुलिस महानिरीक्षक रतनलाल डागी ने बिहारपुर चांदनी मे हुये नृशंस हत्या की कडी को सुलझाने सफलता मिलने पर प्रकरण की जांच मे शामिल सभी पुलिस अधिकारियो को नगद ईनाम देने की घोषणा की है
विज्ञापन
विज्ञापन