ब्रेकिंग

उल्लंघन पर प्रशासन सख्त, संयुक्त टीम ने वसूला ₹3260 का जुर्माना

पचिरा में पंचमुखी हनुमान जी की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न, श्रद्धालुओं ने लिया कुरीतियों को त्यागने का संकल्प

ओड़गी सेंट्रल बैंक में एक माह से 'मैनेजर' की कुर्सी खाली, भीषण गर्मी में दर-दर भटक रहे ग्रामीण और कर्मचारी

तिलसिवा में ट्रक और बाइक की भीषण भिड़ंत, युवक की मौके पर ही मौत

कोरिया सीमा पर मानवता शर्मसार: शिव मंदिर में मिली दो माह की लावारिस मासूम, जांच में जुटी पुलिस

सूचना

: बेखौफ अवैध रेत उत्खनन से ग्रामीण है परेशान... ग्रामीणों ने रेत उत्खनन परिवहन करते 3 ट्रक पुलिस के हवाले किया...

Admin

Tue, Oct 19, 2021

राजेश सोनी
सूरजपुर. सरकार तमाम निर्देशो के बावजूद रेत तस्करी पर रोक नही लग पा रही है तो वही प्रसाशन के संरक्षण में बिना रोक टोक के रेत का उत्खनन परिवहन किया जा रहा है. कई बार रेत की तस्करी को लेकर शिकवा शिकायते भी होती रही है पर आज तक जिला प्रसाशन ने कोई मुकम्मल कार्रवाई नही की जिससे सरकार व प्रशासन विपक्ष के निशाने पर भी रहे है. रेत की तस्करी से क्षेत्र की कई जीवनदायिनी नदियों के अस्तिव पर प्रश्नचिन्ह लगने लगे है. जिससे यहां के ग्रामीणों में भारी नाराजगी है और नाराज ग्रामीणों ने कुछ दिनो पहले कलेक्टर से शिकायत कर बताया था कि बडे पैमाने पर ग्राम जुर में रेत उत्खनन कर भण्डार कर रेत का रात में परिवहन किया जा रहा था ग्रामीणो ने इस पर रोक लगाने व कार्यवाही की मांग की थी. बहरहाल बीती रात ग्रामीणों ने तस्करी में लगे वाहनों को रोक कर बसदेई पुलिस के हवाले करते हुए स्पष्ठ कर दिया है कि वे रेत की तस्करी अब स्वीकार नही करेंगे. भाजपा अजजा मोर्चा के सत्यनारायण सिंह ने बताया कि कई दिनों से ग्रामीण रेत तस्करी की शिकायत कर रहे थे. उन्होंने बताया कि जुर से बसदेई मार्ग में पड़ने वाले नाला से रेत निकाल कर दीगर राज्यो में भेजा जा रहा है. कल रात ऐसी शिकायत पर देर रात बंजा में तीन ट्रकों को रोक कर पुलिस के हवाले किया गया है उन्होंने आरोप लगाया कि वाहनों में नम्बर तक नही थे दस्तावेज की तो बात ही दूर है उन्होंने यह भी कहा कि रात में खनिज विभाग के अफसरों को फोन किया गया था पर कोई हल नही निकला तो ग्रामीणों के साथ यह कदम उठाना पड़ा. इस दौरान भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष भैयाथान अमन प्रताप सिंह, विराट प्रताप सिंह, लालचंद शर्मा, जूर सरपंच सुंदर सिंह, पूर्व जनपद सदस्य हुबलाल सिंह किसान मोर्चा के प्रभारी राजेश साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण सक्रिय रहे.
प्रसाशन के मार्गदर्शन में अवैध रेत उत्खनन
जिला मुख्यालय में जिला प्रसाशन के नाक के नीचे प्रतिबंध के बावजुद रेत का उत्खनन परिवहन होना किसी से छिपा नही है प्रतिबंध के बावजुद श्मशान घाट में रेत उत्खनन परिवहन होते रहा. प्रसाशन रेत कारोबारी के सामने नतमस्तक रहा. अब प्रतिबंध अवधि समाप्त होने के बाद फिर से रेत माफिया बडे पैमाने पर रेत उत्खनन परिवहन करने की तैयारी में लग गये है. तो वही आम लोग प्रसाशन की विश्वनीयता पर सवाल पर सवाल खडे कर रहे है.

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें