ब्रेकिंग

राख के नीचे सुलगता आक्रोश, पुलिस की धरपकड़ शुरू, निर्दोष फंसे तो थाने के घेराव का अल्टीमेटम

मां दुर्गा के पंडाल से दानपेटी और कुर्सियां पार, चोरों ने माता के आगे भी नहीं टेके घुटने

टोना-टोटके और प्रताड़ना के शक में पड़ोसी की टांगी से हत्या, पकड़े जाने के डर से आरोपी ने लगाई फांसी

महिला की मौत के बाद क्रेशर फूंका, बंधक बने SDOP, TI और तहसीलदार की कथित पिटाई; कानून-व्यवस्था हुई ध्वस्त

बस्ती में दौड़ते भारी वाहन, उजड़ते परिवार, एक महिला की मौत ने खोली व्यवस्था की पोल, गुस्से में सड़क पर उतरा गांव

सूचना

: बेटा- बेटी में भेदभाव करना बंद नहीं होग तब तक नैतिक विकास में स्थिरता नहीं आयेगी- जायसवाल

Admin

Sat, Jul 7, 2018
प्रवेश गोयल सूरजपुर- जिले के इन तीन ग्राम पंचायत जुड़वानी, डूमरिया व ग्राम पंचायत पर्री में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव शिव प्रकाश त्रिपाठी ने अपने उद्वबोधन में कहा कि साक्षरता शिविर लगाने का उद्वेश्य है कि लोग कानूनी रूप से जागरूक हो लोगों में कानूनी जानकारी होगी तो अपराध का स्तर कम होगा। उन्होंने बताया कि विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्य उद्वेश्य, संविधान की अवधारणा, मानव अधिकार व कर्तब्य, महिलाओं के अधिकार, घरेलू हिंसा, प्रथम सूचना रिपोर्ट एवं आगामी 14 जूलाई को होने वाली नेशनल लोक अदालत कि जानकारी देते हुए लोक अदालत के लाभो को बताया। शिविर में उन्होंने मोटर व्हीकल एक्ट, बालश्रम प्रतिशेध अधिनियम, भरण पोषण अधिनियम की जानकारी दी। शिविर में जिला बाल संरक्षण अधिकारी मनोज जायसवाल ने अपने उद्वबोधन में कहा कि समाज मॉ-बाप बेटा और बेटी में फर्क करना बंद नही करेगें तब तक बच्चों में नैतिक शिक्षा के विकास मे स्थिरता बनी रहेगी। जहां बेटे के जन्म पर खुशियॉ मनाई जाती है वहीं बेटी के जन्म पर मातम। उन्होंने शिक्षा का अधिकार अधिनियम, कन्या भूण हत्या, बाल विवाह, टोनही प्रताडना, किशोर न्याय अधिनियम, दत्तक ग्रहण की जानकारी विस्तार से दी। शिविर में सरपंच लाल साय, केडी तिवारी, नीता सिंह, सचिव पारस नाथ राजवाडे, सत्य नारायण सिंह, उमेश कुमार, अमरजीत समेत बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें