: बेवजह घूमने वालों पर की गई कार्यवाही....बगैर मास्क दुकान संचानल पर एक दुकान सील....शहर में दिखा लाॅक-डाउन का असर.... सड़कों पर छायी रही वीरानगी....
Admin
Tue, Apr 13, 2021
भूपेन्द्र राजवाड़े
सूरजपुर. जिले में बढ़ते कोरोना संक्रमण की रफ्तार को देखते हुए अंततः कलेक्टर रणवीर शर्मा ने संपूर्ण जिले को कंटेनमेंट जोन घोषित करते हुए पूरे जिले में आज से दस दिनों के सख्त लाॅक-डाउन की घोषणा की गई है. इस दौरान जिले की सभी सीमाओं को पूर्ण रूप से सील कर दिया गया है. लाॅक- डाउन के पहले दिन आज जिला मुख्यालय सूरजपुर की सड़कें वीरान नजर आयी. हर तरफ सन्नाटा पसरा रहा. जिले में सभी शासकीय और अर्द्धशासकीय कार्यालय बंद रही. इसके साथ ही जिले की सीमाओं पर पुलिस के जवान तैनात थे और आने-जाने वालों पर सख्ती बरती जा रही है. इधर शहर में पुलिस प्रशासन के साथ ही नगर पालिका की टीम चैक-चैराहों पर तैनात रही. इसके साथ ही नगर पालिका व पुलिस की टीम द्वारा बेवजह घूमने वालों के साथ दोपहिया, चारपहिया वाहान चालकों पर कार्यवाही की गई. शहर के माता कर्मा चैक, भैयाथान चैक, अग्रसेन चैक पर पुलिस का पहरा रहा और बेवजह आना-जाना करने वालों से सख्ती से पूछताछ की गई. इधर दल-बल के साथ निकले प्रशासन की टीम ने कोरोना गाईडलाईन के विपरीत बगैर मास्क जिला अस्पताल के समीप एक दवाई दुकान संचालित करते पाये जाने पर दुकान को सील कर दिया गया.
चौक चौराहों पर मुस्तैद रही पुलिस
लाॅक-डाउन के पहले दिन आज शहर में पुलिस प्रशासन की चैक-चैबंद व्यवस्था रही. शर के हर चैक-चैराहे पर पुलिस मुस्तैद रही. इधर जिले की सीमाओं में पुलिस की पैनी नजर थी और सभी आने-जाने वालों से कड़ाई से पूछताछ करने के बाद ही सीमा के अंदर आने दिया गया. इसके साथ ही बेवजह घूमने वालों पर कार्यवाही की गई.
दोपहिया, चारपहिया वाहनों पर हुई कार्यवाही
शहर में बेवहज घूमने वाले दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों पर पुलिस प्रशासन व नगर पालिका की टीम ने कार्यवाही की. इसके साथ ही उनका चालान भी काटा गया और समझाईश देकर छोड़ दिया गया.
भैयाथान एसडीएम पाॅजिटिव
भैयाथान एसडीएम का कोरोना रिपोर्ट आज पाॅजिटिव आया है. पाॅजिटिव रिपोर्ट आने के बाद वे अपने क्वार्टर में ही होम क्वारंटीन है. वे कुछ दिनों से अस्वस्थ थे और सर्दी, स्वाद न आना आदि लक्षण होने पर जांच कराये तो रिपोर्ट पाजिटिव आया.
मंदिर के पट आमजनों के लिए रहा बंद
चैत्र नवरात्र के पहले दिन आज मंदिर के पट आमजनों के लिए बंद रहा और सिर्फ पुजारी ही पूजा-अर्चना करते नजर आये. जिले के सबसे बड़े आस्था के प्रतीक कुदरगढ़ देवी मंदिर का पट भी आम नागरिकों के लिए बंद रहा. इसके साथ ही सूरजपुर मां महामाया मंदिर का पट भी बंद रहा और पुजारी द्वारा विधि-विधान से पूजा अर्चना की गई. इसके साथ ही शहर के अन्य मंदिरों में भी पुजारियों द्वारा परंपरानुसार पूजा-पाठ किया गया. इधर लोग अपने-अपने घरों में ही रहकर देवी की आराधना करते रहे.
विज्ञापन
विज्ञापन