ब्रेकिंग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

एडवेंचर स्पोर्ट्स’बना पुरानपारा स्कूल, टपकती छत और गिरते प्लास्टर के बीच 38 मासूमों की 'साहसिक' पढ़ाई!

सूचना

: बोलबम की अनुगूंज के साथ छठ घाट से रवाना हुआ कांवरियों का जत्था

Admin

Wed, Aug 8, 2018
शमरोज खान सूरजपुर- अंचल का प्रमुख तीर्थ एवं जमदग्नि ऋषि की तपोस्थली देवगढ़ स्थित प्राचीन अर्धनारीश्वर शिवलिंग पर जलाभिषेक करने कांवरियों का जत्था आज बुधवार को सूरजपुर छठ घाट से रेणुका नदी का जल उठा कर प्रातः 4ः30 बजे से ही रवाना हो गया। बोल बम और हर-हर महादेव की गूंज के साथ शुरू हुई कावड़ यात्रा में बच्चे बूढ़े जवान व महिलाओं ने बड़ी संख्या में शामिल हुए, जगह-जगह उनकी सेवा के लिए समाज सेवी संगठनों एवं समाज सेवकों के द्वारा जलपान व पेयजल की व्यवस्था की गई है। गौरतलब है कि सूरजपुर स्थित छठ घाट से जल उठा कर देवगढ़ धाम तक की पदयात्रा विगत 25 वर्ष पूर्व शुरू की गई थी तब से लेकर आज तक नवयुवक श्री दुर्गा मंडल के नेतृत्व में यह यात्रा अनवरत जारी है ।प्रतिवर्ष कांवरियों की संख्या निरंतर बढ़ती जा रही है। कांवड़ यात्रा को लेकर जहां एक और कांवरियों में उत्साह देखा गया वहीं सेवादारों ने भी उत्साह के साथ शिव भक्तों की सेवा में कोई कसर नहीं छोड़ी। छठ घाट में पूजा अर्चना के बाद कांवरियों की टोली जब रवाना हुई तो कुछ ही दूरी पर नगर के उत्साही युवाओं के द्वारा शिव भक्तों की सेवा के लिए पेयजल एवं जलपान की व्यवस्था की गई थी वही शहर के अंदर संतोष सोनी के द्वारा पेयजल का स्टॉल लगाया गया था  तो वहीं मानपुर स्थित रिंग रोड चौक में युवक कांग्रेस के द्वारा जलपान की व्यवस्था की गई है, वही ग्राम लाची स्थित बांध के समीप नगर के प्रतिष्ठित व्यवसाई लाल चंद अशोक कुमार अग्रवाल के द्वारा जलपान की बेहतर व्यवस्था की गई थी वही ग्राम केतका में बैजनाथ अवधेश कुमार अग्रवाल के द्वारा जलपान और फलाहार की व्यवस्था सराहनीय रही राजापुर में भोले की फौज करेगी मौज, महंगई में विजय अग्रवाल व पवन अग्रवाल, दमाउकुट में नवयुवक दुर्गा मण्डल विश्रामपुर, बरपारा में रामेश्वर प्रसाद नरेश कुमार जिंदल के परिवारजन तथा देवगढ़ में त्रिभूवन सेवा समिति बैकुण्ठपुर और नवयुवक दुर्गा मण्डल सूरजपुर के द्वारा जलपान, भोजन, फलाहार समेत अन्य सुविधाएं प्रदान की जायेगी। नवयुवक दुर्गा मंडल के कार्यकर्ताओं ने बढ़ाया कांवरियों का उत्साह नवयुग दुर्गा मंडल के संस्थापक सदस्य मदन लाल गोयल के नेतृत्व में अन्य पदाधिकारियों ने कांवड़ यात्रा शुरू होने से पूर्व ही सारी व्यवस्था है चाक चौबंद बनाकर रखी थी जैसे ही कांवरियों का जत्था जरूर उठाने के लिए यहां पहुंचा तो नवयुवक दुर्गा मंडल के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने जर उठाने से लेकर पूजा अर्चना तक में उन्हें भरपूर सहयोग किया रेड नदी के बढ़ते हुए जल स्तर को देखते हुए कहीं कोई अप्रिय घटना ना हो जाए इसलिए उन्होंने गोताखोरों की भी व्यवस्था यहां कर रखी थी दुर्गा मंडल के सदस्य इस बात का विशेष ध्यान रख रहे थे कि कोई भी कांवरिया गहरे जल की ओर न जाने पाए। उत्साहवर्धन के लिए दुर्गा मंडल ने बोल बम के नारे लगाए और पूजा अर्चना में भरपूर सहयोग किया गया ।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें