ब्रेकिंग

पटना (कोट) में 29 अक्टूबर से संभाग स्तरीय करमा नृत्य प्रतियोगिता, 26 तक पंजीयन

मौसी के घर आए दो मासूम भाइयों को निगल गई नदी, बचाने कूदे बाप-बेटे भी समाए; एक ही झटके में उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार

कलयुगी बेटे ने ली 70 वर्षीय पिता की जान, लात-घूंसों से पीटकर उतारा मौत के घाट,आरोपी गिरफ्तार

बासेन में 12 हाथियों का कहर, हर्राघाट में दो मकान क्षतिग्रस्त

सूरजपुर में नदी में डूबने से एक ही परिवार के चार लोगों की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम

सूचना

: भाजपा कार्यालय में हंगामा...पूर्व और वर्तमान नगरपालिका उपाध्यक्ष भिड़े...

Admin

Mon, May 8, 2023

सूरजपुर. जिला भाजपा कार्यालय में आज हंगामा मचा जिसमे पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष और वर्तमान नगरपालिका उपाध्यक्ष के बीच जमकर हाथापाई हुई. आज भाजपा कार्यालय में बूथ सशक्तिकरण को लेकर बैठक का आयोजन था जिसमे जिला के प्रभारी राजा पाण्डेय पहुचे हुए थे और उन्ही के सामने पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष अजय अग्रवाल और वर्तमान उपाध्यक्ष रितेश गुप्ता के मध्य विवाद होने लगा. विवाद इतना बढ़ गया कि देखते देखते मारपीट हो गई. किसी तरह थाने पहुचे नगरपालिका परिषद के उपाध्यक्ष रितेश गुप्ता ने पूरी घटना की मौखिक जानकारी पुलिस को दी. उसके बाद साथियों के साथ भाजपा कार्यालय पहुचे उपाध्यक्ष ने अन्य भाजपाई नेताओ से भिड़ गए, फिलहाल भाजपा कार्यालय में हुई मारपीट की घटना से भाजपा नेताओ में नाराजगी व्याप्त है. यहाँ पर भी गुटबाजी खुलकर सामने आ गई. 

कभी थे दोनों जमीन के कारोबारी...

कभी एक ही साथ जमीन की कारोबार करने वाले दोनों महारथी आज एक दूसरे के आँखों की किरकिरी बने हुए है. पूरा घटनाक्रम जमीन  कारोबार से जुड़ा हुआ है जमीन के कारोबार में दोनों पार्टनर रहे और उसी का हिसाब के लिए एक पक्ष संजीदा था जबकि दूसरा पक्ष पद पावर में मदमस्त होकर टालता रहा, जिससे बात व्यक्तिगत न होकर पार्टी कार्यालय में होने लगी. हालांकि वरिष्ठ नेताओं ने दोनों को आपस मे बैठकर मसला हल करने को कहा था. बहरहाल मसले को लंबा खीचना उपाध्यक्ष को महंगा पड़ गया. दोनों पक्षों थाने जरुर पहुचे थे लेकिन लिखित शिकायत नहीं की सिर्फ भाजपा कार्यालय में हुई घटना का जिक्र जरुर किया है.

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें