ब्रेकिंग

के बीच प्यासा किसान; नवगई और मोहरसोप केंद्रों में पेयजल का भारी संकट

बारातियों से भरी पिकअप पलटी, दो की मौत, कई घायल

प्रेमनगर स्वास्थ्य केंद्र में गर्भवती महिला से छेड़छाड़, आरोपी वार्ड बॉय गिरफ्तार

9 साल की मासूम से दादा ने की दरिंदगी

इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खाक, महत्वपूर्ण दस्तावेज सुरक्षित ​

सूचना

: भाजपा की अभ्यर्थी ने मतगणना के दौरान लगाया पक्षपात का आरोप... जिला प्रसाशन का खोला पोल... मतगणना की कार्यशैली पर उठाये सवाल...जिला निर्वाचन अधिकारी सेे शिकायत कर पुन मतगणना की मांग... सुरक्षा व्यव्स्था के नाम पर पत्रकारो को मतगणना कक्ष से रखा दुर...नही करने दिया कवरेज पत्रकारो को...मतगणना मे जानबुझकर उन्हे एक मत से हराया गया...

Admin

Thu, Dec 26, 2019

राजेश सोनी

सूरजपुर-नगरपालिका परिषद के चुनाव मे हिस्सा लिये वार्ड क्रमांक 17 की भाजपा की अभ्यर्थी वर्षा साहु ने मतगणना की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुये जिला निर्वाचन अधिकारी को शिकायत पत्र सौप कर पुन मतगणना करने की मांग की है। भाजपा अभ्यर्थी वर्षा साहु ने दिये गये शिकायत मे बताया कि मतदान दिनांक 21दिसंबर को वार्ड क्रमांक 17 से कुल 817 मत वोट हुआ जिसकी प्रतिलिपी पीठासीन अधिकारी के द्वारा मुझे दिया गया जबकि दिनांक 24 दिसंबर को मतगणना के दौरान मतपेटी से सिर्फ 816 मत की निकले। उन्होने बताया कि मतगणना स्थल पर मतगणना अधिकारीयो के द्वारा भारी पैमाने पर व्याप्क स्तर पर गडबडी की गई है क्योकि मतगणना के दौरान उन्हे दो मतो से विजयी बताया गया इसके बाद तीन बार पुन मतगणना हुई जिसमे दो बार दो मतो से विजयी बताया गया,लेकिन तीसरे बार की पुन मतगणना मे बराबरा बताकर कुछ देर उपरांत उन्हे पराजित की घोषणा कर सभी मतगणनाकर्मी बाहर चले गये जिससे साफ होता है मतगणना स्थल पर किसी तरह का नियम कानुन का पालन हुआ। श्रीमति उषा साहु ने बताया कि प्रसाशन की साफ नियत नही थी जिससे निष्पक्ष साफ-सुथरा व्यवस्थित मतगणना हो सके तभी तो सिर्फ दिखावे के लिये ध्वनि वितार यंत्र लगा दिया गया था ना प्रत्येक वार्ड की ना ही राउण्ड वार मतगणना की जानकारी वहा लगे ध्वनि वितार यंत्र से दिया गया। उन्होने बताया कि मतगणना स्थल पर पत्रकारो को जानबुझकर दुर किया गया जिससे प्रसाशन काग्रेस के नेता के साथ मिलकर साजिस कर उन्हे एक मत से हराने मे कायमयाब रहा। उन्होने बताया कि जब उन्हे वस्तु स्थिति की जानकारी लगी तो उनके द्वारा मतगणना स्थल पर जाकर शिकायत करने पहुची पर अपर कलेक्टर शिकायत लेने मना करते हुये दुसरे दिन शिकायत करने को बोला गया। उन्होने ने खुले तौर पर आरोप लगाया कि मेरे साथ छल किया गया साथ ही मतगणना मेरे वार्ड का विलंब देर से किया गया। मतगणना के दौरान मेरे एंजेट को भ्रमित रखा गया। ताकि मतगणना स्थल पर फर्जी मतगणना अनिमियता गडबडी कर काग्रेस की अभ्यर्थी कुसुमलता राजवाडे को विजयी बनाया जा सके।उन्होने निर्वाचन अधिकारी से मांग कि है वार्ड क्रमांक 17 की पुन मतगणना खुले तौर पर एक समाजिक कार्यकर्ता की उपस्थिति मे करने को कहा है।

क़लम वाले ही वफ़ाओं की कहानी लिखेगे...गुलों के रंग तितली की ज़बानी लिखेगे। वो लड़े..........इन फ़र्ज़ी अदब के ख़ुदाओं से...

मतगणना से दुर रहे पत्रकार
विधानसभा चुनाव हो या लोकसभा का चुनाव लोकतंत्र के सबसे बड़ी खुबसुरत त्यौहार मे पत्रकारो की महती भुमिका रहती है पर नगर निकाय के चुनाव के मतगणना के दौरान सुरक्षा व्यव्स्था के नाम पर जिला प्रसाशन जिला स्तर के पत्रकारो को मतगणना स्थल से दुर करने मे सफल रहा। ना तो उन्हे मतगणना स्थल पर जाने की अनुमति थी ना ही उनके सक्षम मतगणना हुई ना ही मतपेटी उनके समक्ष खोला गया। पत्रकारो ने बताया कि यह बिल्कुल अनोखा मतगणना रहा इस तरह की मतगणना की व्यवस्था काबिले तारीफ है जिसमे बड़ी साजिसे मनमानी की बू आती है जिला प्रसाशन ने जानबुझकर पत्रकारो को दुर रखा। जिससे वे अपना मनमानी कर सके हालाकि पत्रकारो ने कुछ देर के लिये मतगणना स्थल के बाहर बैठने के स्थल से गायब होकर बहिष्कार कर दिया था पर जब उन्हे अपनी जिम्मेदारियो का एहसास हुआ तो अपने सुत्रो से मतगणना की पल-पल की जानकारी लेकर आमजन मानस को समय समय पर देते रहे। बरहाल नगर निकाय के मतगणना मे बिल्कुल साफ हो गया है कि सूरजपुर का भविष्य कैसा होगा। जब प्रसाशनिक अधिकारी का इस तरह का व्यव्हार होगा| लिहाजा जिला प्रसाशन के कार्यकर्लाप नगर मे सुर्खिया बिखेर रही है।

इन सब सवालों के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी दिपक सोनी से उनका पक्ष जानने का प्रयास किया गया पर वे मोबाईल उठाकर जवाब देना उचित नही समझे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें