ब्रेकिंग

ब्रांडेड शोरूमों के भ्रामक प्रचार के खिलाफ सराफा व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, 'समान नीति' और सख्त नियमों की मांग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

सूचना

: भाजपा जिलाध्यक्ष व् परिवार ने मंदिर निर्माण के लिए दी एक लाख रुपए की राशि

Admin

Thu, Jan 28, 2021

सुरजपुर- श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिए भाजपा जिलाध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल एवं उनके परिजनों ने एक लाख रुपए की समर्पण निधि देकर आस्था की नई मिसाल पेश की है। गौरतलब है कि पूरे देश में राम मंदिर निर्माण के लिए निधि समर्पण का विशेष कार्यक्रम चल रहा है, सूरजपुर जिले में भी मंदिर निर्माण के लिए समर्पण निधि संग्रहित की जा रही है इसी कड़ी में जिला मुख्यालय सूरजपुर में निधि समर्पण की शुरुआत की गई और सबसे पहले भाजपा जिला अध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल, उनके अग्रज राधाकिशन अग्रवाल एवं अनुज मदनलाल अग्रवाल ने राजाराम परिवार की ओर से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक श्री गणेश साहू एवं अन्य पदाधिकारियों के समक्ष एक लाख रुपए का चेक प्रदान कर अनुकरणीय मिसाल पेश की, जिसकी नगर में भूरी भूरी प्रशंसा की जा रही है। पूर्व में भी स्व राजाराम अग्रवाल परिवार द्वारा सूरजपुर नगर में रामकथा का दो बार ऐतिहासिक आयोजन किया जा चुका है एवं सामाजिक व धार्मिक क्षेत्र में परिवार निरंतर समर्पित रहता है। इस दौरान भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रामकृपाल साहू, वरिष्ठ अधिवक्ता अनिल गोयल, अधिवक्ता राजेंद्र पाठक, शंकर अग्रवाल, प्रेस क्लब अध्यक्ष प्रवेश गोयल, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष थलेश्वर साहू, पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष अजय अग्रवाल, शशिकांत गर्ग, संदीप अग्रवाल, राजेश गर्ग, केपी शर्मा, दिनेश साहू, अनुराग, उत्पल चटर्जी,  सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहें।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें