ब्रेकिंग

ब्रांडेड शोरूमों के भ्रामक प्रचार के खिलाफ सराफा व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, 'समान नीति' और सख्त नियमों की मांग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

सूचना

: भाजयुमो अध्यक्ष सहित 6 पर अपराध दर्ज...भाजयुमो के उग्र प्रदर्शन में बेरिकेट तोड़ कलेक्टर कार्यालय में तोड़फोड़ कर जड़े थे ताला..

Admin

Fri, Apr 28, 2023

राजेश सोनी

सूरजपुर. बेरोजगारी को लेकर जिला मुख्यालय में भाजयुमो का उग्र प्रदर्शन में बेरिकेट को तोड़कर कलेक्टर कार्यालय पहुँच लगे कांच को तोड़फोड़ कर ताला जड़ने के मामले में पुलिस ने 6 पर अपराध दर्ज किया है। गुरुवार को नगर के कोतवाली के सामने बेरोजगारी सहित अन्य समस्या को लेकर भाजयुमो अध्यक्ष रविन्द्र भारती के नेतृत्व में सभा कर कांग्रेस सरकार की जमकर भर्त्सना की गई.जिसमे प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश उपाध्यक्ष व संभागीय प्रभारी, प्रदेश मंत्री व सूरजपुर जिला प्रभारी, सह प्रभारी सहित तीनों विधानसभा के कार्यकर्ता मौजूद रहे. आमसभा के बाद बड़ी संख्या में भाजयुमो कार्यकर्ता जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय का तालाबंदी  घेराव करने निकले और पुलिस के 4 लेयर की बेरिकेट तोड़ अंदर पहुँच गए वहाँ लगे प्रवेश द्वार में अवरोध को तोड़ सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर गेट में ताला लगा दिए गए. इस दौरान संस्कार अग्रवाल, प्यारे साहू, आकाश साहू, विशाल देवांगन व कई अन्य जख्मी हुए थे. जिस पर नीरजकात तिवारी सहायक अधीक्षक भू अभिलेख की शिकायत पर पुलिस ने भाजयुमो अध्यक्ष रविन्द्र भारती व किशन देवांगन, संस्कार अग्रवाल, प्यारे साहू, आकाश साहू, विशाल देवांगन अन्य के खिलाफ धारा 147,148 तहत अपराध दर्ज किया है। गौरतलब है कि कलेक्टर कार्यालय की सुरक्षा के मद्देनजर 100 मीटर पहले ही NH पर बेरिकेट कर तार की जाली लगाए गए. वहाँ रहने वाले लोग हलाकान रहे, कर्फ्यू जैसे माहौल रही, फिर भी क़िले को भेदकर भाजयुमो ने अपने दावों को यथार्थ में कर दिखाया. तो वही दूसरी ओर पुलिस प्रशासन की फजीहत होती रही, जिसकी नगर में तमाम चर्चा व्याप्त है लिहाजा खुद की नाक बचाने के लिए भाजयुमो अध्यक्ष सहित 6 पर नामजद के साथ अन्य पर अपराध दर्ज किए गए है.

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें