ब्रेकिंग

के बीच प्यासा किसान; नवगई और मोहरसोप केंद्रों में पेयजल का भारी संकट

बारातियों से भरी पिकअप पलटी, दो की मौत, कई घायल

प्रेमनगर स्वास्थ्य केंद्र में गर्भवती महिला से छेड़छाड़, आरोपी वार्ड बॉय गिरफ्तार

9 साल की मासूम से दादा ने की दरिंदगी

इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खाक, महत्वपूर्ण दस्तावेज सुरक्षित ​

सूचना

: भालु के हमले ग्रामीण हुआ घायल...जंगली जानवरो से गांव मे है दहशत का माहौल....

Admin

Thu, Mar 11, 2021

बिहारपुर- बिहारपुर वन परिक्षेत्र के गांव कोल्हुआ से लगे जंगल में लकडी बिनने गये ग्रामीण पर भालु ने हमला कर लहुलुहान कर दिया है जिसे गंभीर हालता में बिहारपुर अस्पताल लाया गया जहा पर प्राथमिक उपचार कर बेहतर ईलाज के लिये जिला अस्पताल रेफर किया गया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार कोल्हुआ निवासी हुबल पंडो 55 वर्ष आज सुबह गांव से लगे जंगल में लकडी बिनने गया तभी उस पर भालु ने हमला कर गंभीर रुप से घायल कर दिया है वही समीप जंगल में काम कर रहे ग्रामीणो ने शोर मचाते हुये घायल हुबल पंडो को भालु के चंगुल से अलग किया और उसे गंभीर हालत में बिहारपुर अस्पताल लाया गया जहा प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है. भालू के हमले की घटना की सुचना पर वन विभाग बिहारपुर के परिक्षेत्राधिकारी शैलेन्द्र अम्बष्ट ने घायल के परिजनो को दो हजार की तत्कालिक सहायता राशि दिया गया है।
गांव में दहशत का माहौल
ग्रामीणो ने बताया कि आये दिन जंगली जानवरो से ग्रामीणो का सामना हो जाता है भालु के हमले की यह पांचवी घटना है जिससे गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है. गौरतलब है कि वन विभाग व गुरु घासीदास राष्टृीय उद्यान के जंगल से लगे कई गांव में जंगली जानवरो का आना जाना बना रहता है. जिससे ग्रामीण भय के वातावरण में जीने को मजबुर है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें