: मतदाता और उसका मत ही लोकतंत्र का मूल आधार...राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर फील्ड आउटरीच ब्यूरो द्वारा विशेष आयोजन....
Admin
Sat, Jan 25, 2020
राजेश सोनी
सूचना एवम प्रसारण मंत्रालय के फील्ड आउटरीच ब्यूरो अंबिकापुर द्वारा ग्राम मोहनपुर ब्लाक अंबिकापुर जिला सरगुजा के पुर्व माध्यमिक शाला में राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर विशेष जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया |कार्यक्रम में पूर्व माध्यमिक शाला की प्राचार्य श्री मति शारदा गुप्ता ,संकुल्क समन्वयक सलीम खान ,शिक्षक द्वारिका पात्रे एवं बहुतायत संख्या में ग्रामीण एवं छात्र –छात्राए उपस्थित रहे |ब्यूरो प्रभारी हिमांशु सोनी ने ग्रामीणों एवं छात्रों को संबोधित करते हुए कहा की हम साल के पहले महीने में हैं और सबसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय घटनाओं में से एक जो है वह है हमारा गणतंत्र दिवस। लेकिन एक और महत्वपूर्ण दिन इसी महीने में आता है, जो है राष्ट्रीय मतदाता दिवस,यह भारतीय लोकतंत्र का एक महत्वपूर्ण दिन है। इस दिन का उद्देश युवा भारतीय मतदाताओं को लोकतांत्रिक राजनीतिक प्रक्रिया में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करना है। भारत सरकार ने 2011 साल से हर साल 25 जनवरी को “राष्ट्रीय मतदाता दिवस” के रूप में मनाने का फैसला किया।

भारत की ५०% से अधिक आबादी ३५ साल के उम्र के निचे की है और इसका एक बड़ा हिस्सा १८ साल का पड़ाव पार कर रहा है। उन्हें जागरूक करना और लोकतांत्रिक प्रक्रिया का हिस्सा बनाना बहुत महत्वपूर्ण है। उन्हें अपने अधिकारों और दायित्वों का एहसास कराना बहुत जरूरी है| इस तरह से हम लोकतंत्र में लोगों की भागीदारी बढ़ा सकतें है।

संकुल समन्वयक सलीम खान द्वारा भी लोगो को जागरूक करते हुए कहा की किसी भी देश के नागरिक के लिए मतदान अतिआवश्यक है। जब राष्ट्र का नागरिक एक मतदाता की नजर से मतदान करता है और चुनाव में सम्मिलित होकर देश तथा राज्य के प्रति अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करता है तो वे अपने देश के एक सच्चे नागरिक की भूमिका बखूबी तरीके से निभा रहा होता है। हमारे मतदान से ही देश और राज्य का वर्तमान और भविष्य निर्धारित होता है क्योंकि हम जिस दल या प्रतिनिधि को चुनते है वो हमारा नेतृत्व करता है, हमें उसी के शासन और नीतियों पर ही चलना पड़ता है। इसीलिए हम सबसे यही कहना चाहेंगे कि कृपया सोच-समझकर और गंभीर विचार-विमर्श करके ही अपने देश-वतन के प्रति अपना मतदान कीजिए। भारत एक लोकतांत्रिक देश है। हर नागरिक को वोट देने का मूल अधिकार है। उन्हें अपने नेता का चयन करने का अधिकार है जो देश का नेतृत्व करने में सक्षम हों, आम लोगों की समस्याओं का समाधान कर सकें, परिवर्तन ला सकें आदि। राष्ट्रीय मतदाता दिवस का भारत में अपना ही महत्व है क्योंकि देश का भविष्य आने वाले नेता के चुनाव में निहित रहता है, इन नेताओं को हम वोट देकर उन्हें चुनते हैं। कार्यक्रम के दौरान इकाई प्रभारी द्वारा ग्रामीणों एवं छात्रों को निष्पक्ष मतदान करने एवं वोट डालने की शपथ भी दिलाई गई ,कार्यक्रम के दौरान छात्र छात्राओ द्वारा विभिन्न गीतों पर सांस्कृतिक प्रस्तुति भी दी गई |
विज्ञापन
विज्ञापन