ब्रेकिंग

पटना (कोट) में 29 अक्टूबर से संभाग स्तरीय करमा नृत्य प्रतियोगिता, 26 तक पंजीयन

मौसी के घर आए दो मासूम भाइयों को निगल गई नदी, बचाने कूदे बाप-बेटे भी समाए; एक ही झटके में उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार

कलयुगी बेटे ने ली 70 वर्षीय पिता की जान, लात-घूंसों से पीटकर उतारा मौत के घाट,आरोपी गिरफ्तार

बासेन में 12 हाथियों का कहर, हर्राघाट में दो मकान क्षतिग्रस्त

सूरजपुर में नदी में डूबने से एक ही परिवार के चार लोगों की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम

सूचना

: मत्स्य बीज उत्पादन कार्य प्रारंभ...किसानों को उपलब्ध होगा उन्नत किस्म का मत्स्य बीज...

Admin

Thu, Jul 13, 2023

सूरजपुर. कलेक्टर संजय अग्रवाल ने मत्स्य बीज प्रक्षेत्र बसदेई का भ्रमण कर मत्स्य बीज स्पान उत्पादन एवं मछली बीज विक्रय के संबंध में जानकारी ली तथा जिले के सभी वर्ग के किसानों को उन्नत किस्म के मत्स्य बीज उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। मछली पालन विभाग अंतर्गत शासकीय मत्स्य बीज प्रक्षेत्र बसदेई में मत्स्य बीज उत्पादन कार्य प्रारंभ हो गया है। वित्तीय वर्ष 2023-24 में स्थान उत्पादन का लक्ष्य 330 लाख एवं स्टैण्डर्ड फ्राई उत्पादन का लक्ष्य 75 लाख प्राप्त हुआ है। मत्स्य बीज उत्पादन कार्य प्रगति पर है, जिले के जिन मत्स्य कृषकों को मत्स्य बीज स्पान की आवश्यकता है वे मछली पालन विभाग, मत्स्य बीज प्रक्षेत्र बसदेई में संपर्क कर स्पान प्राप्त कर सकते है। तथा मत्स्य बीज स्टैण्डर्ड फ्राई, फिंगरलिंग जिले के समस्त तालाब, जलाशय के पट्टाधारक मछुआ सहकारी समिति, मछुआ समूह, मछुआ व्यक्ति स्व. सहायता समूह तथा निजी मत्स्य पालक किसान शासकीय दर पर मत्स्य बीज प्रक्षेत्र बसदेई से क्रय कर अपने तालाब, जलाशय एवं डबरी में संचयन कर सकते है। भ्रमण के दौरान मछली पालन विभाग के सहायक संचालक एम.एस. सोनवानी, प्रक्षेत्र प्रभारी सुधाकर बिसेन सहायक मत्स्य अधिकारी एवं अन्य विभागीय स्टाफ भी उपस्थित रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें