ब्रेकिंग

ब्रांडेड शोरूमों के भ्रामक प्रचार के खिलाफ सराफा व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, 'समान नीति' और सख्त नियमों की मांग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

सूचना

: मदरसा की छात्रा का मामला.....तहसीलदार की मौजूदगी में हुआ PM...हॉस्टल में फांसी के फंदे में मिला था शव...

Admin

Tue, Sep 27, 2022

राजेश सोनी

सूरजपुर- मदरसा में पढ़ने वाली छात्रा की फंदे में मिला शव की आज दूसरे दिन पोस्टमार्टम  हुआ. दो सदस्यी डॉक्टरों की टीम के साथ तहसीलदार की मौजूदगी में पीएम किया गया. ज्ञात हो कि सोमवार की सुबह भवराही के मदरसा में अपनी बहन के साथ पढ़ाई कर रही 8वी की छात्रा का शव हॉस्टल के रूम के पंखे से लटकते मिला. मौके पर पहुचे परिजनों ने मदरसे के कार्यप्रणाली सहित मौलवी पर शारारिक प्रताड़ना का आरोप लगाया था. पिता ने बताया उसकी बेटी को समय अक्सर रूम में बुलाया जाते रहा वह रोते हुए जाती और रोते हुए आती थी. बेटी की मौत पर परिजन खुलकर आरोप प्रत्यारोप लगाने के बीच आज वीडियोग्राफी के साथ तहसीलदार की उपस्थिति में छात्रा का पोस्टमार्टम किया गया. उसके बाद शव को परिजनों को सपुर्द  कर दिया. फिलहाल छात्रा की मौत क्यो और कैसे हुई मदरसे का रहस्य क्या है? इस पूरे मामले को लेकर आज दिन भर जिला अस्पताल में गहमागहमी देखने को मिला मौलाना के खिलाफ कार्रवाई करने को लेकर भाजपा के कार्यकर्ता पोस्टमार्टम कक्ष के पास पहुंच गए और पुलिस पर सही कार्रवाई न करने का आरोप लगाने लगे. इसी दौरान भाजपा कार्यकर्ता और पुलिसकर्मियों के बीच बहस भी हुई. इस दौरान बड़ी संख्या में बीजेपी सहित सामाजिक कार्यकर्ता पहुचे थे.

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें