ब्रेकिंग

उल्लंघन पर प्रशासन सख्त, संयुक्त टीम ने वसूला ₹3260 का जुर्माना

पचिरा में पंचमुखी हनुमान जी की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न, श्रद्धालुओं ने लिया कुरीतियों को त्यागने का संकल्प

ओड़गी सेंट्रल बैंक में एक माह से 'मैनेजर' की कुर्सी खाली, भीषण गर्मी में दर-दर भटक रहे ग्रामीण और कर्मचारी

तिलसिवा में ट्रक और बाइक की भीषण भिड़ंत, युवक की मौके पर ही मौत

कोरिया सीमा पर मानवता शर्मसार: शिव मंदिर में मिली दो माह की लावारिस मासूम, जांच में जुटी पुलिस

सूचना

: मदरसा की छात्रा ने लगाई फासी.... प्रताडना के लगे आरोप....हुआ हंगामा...पुलिस जांच में जुटी....

Admin

Mon, Sep 26, 2022

राजेश सोनी
सूरजपुर. भवराही के मदरसे में पढने वाली 15 वर्षीय छात्रा ने अपने दुपटटे से फासी लगाकर जान दे दी. सुचना पर पहुचे परिजनो ने प्रताडना का आरोप लगाते हुये मदरसे में हंगामा किया, पुलिस ने मामला शांत कर शव को पीएम के लिये जिला अस्तपताल भेजा है. प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह भवराही के मदरसे में पढने वाली 8वीं की छात्रा ने हास्टल में फासी लगा ली जिसे आनन- फानन में फासी से उतारा गया तब तक उसकी सांसे चल रही थी, उसके कुछ देर बाद उसकी सांसे थम. सुचना पर सिगरौली मध्यप्रदेश से पहुचे परिजनो ने प्रताडना का आरोप लगाते हुये जमकर हंगामा किया मौके पर पहुची बसदेई पुलिस ने परिजनो को शांत कर मर्ग पंचनामा तैयार कर शव को पीएम के लिये जिला अस्पताल भेज दिया है फिलहाल शाम हो जाने पर पीएम नही हो सका है.

बसदेई चौकी क्षेत्र के भवराही के मदरसे में सिगरौली की रहने वाली कक्षा 8वीं की छात्रा सुहाना अपने छोटी बहन के साथ पढती थी मदरसे में 160 छात्राये है, मदरसे के हास्टल जामिया गुलशन फातिमा में सुबह रोज की भाती प्रार्थना हुई उसके बाद वह अपने रुम में गई और दरवाजा बंद कर अपने ही दुपटटे से फासी लगा लेने के कुछ देर बाद उसकी सहेलियो ने देखा पंखे से वह लटकी हुई है जिसकी जानकारी शिक्षको को होने पर उसे उतारा गया कुछ देर सासे चलने के बाद आखिरकार उसकी मौत हो गई.
परिजनो ने लगाया प्रताडना का आरोप
बेटी सुहाना के फासी लगाने की जानकारी पर पिता सज्जाद मौके पर पहुचकर प्रताडना का आरोप लगाते हुये बताया कि उसकी बेटी को पहले से उसको प्रताडित किया जा रहा था जिसकी शिकायत सदर से की थी जिस पर माफीनामा कर शांत कर दिया गया, बेटी के शरीर पर कई चोट के निशान है कल ही उससे बात हुई थी और बता रही थी उसको बहुत ज्यादा प्रताडित किया जा रहा. फिलहाल बसदेई पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच उपरांत शव को पीएम के लिये भेज दिया है पीएम रिपोट आने पर ही स्थिति स्पष्ट हो पायेगी मौत की वजह.

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें